फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   उल्लास के साथ मनाया गया ईद-उल-जुहा पर्व

उल्लास के साथ मनाया गया ईद-उल-जुहा पर्व

Sun, 03 Sep 2017 12:25 AM IST
Updated Sun, 03 Sep 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
उल्लास के साथ मनाया गया ईद-उल-जुहा पर्व
नजीबाबाद। ईद-उल-अजहा परंपरागत उल्लास के साथ मनाया गया। नमाज के बाद मुस्लिमों ने जानवरों की कुर्बानी दी।
विज्ञापन

ईद-उल-अजहा पर्व पर ईदगाह में शहर काजी इजहारूल हक की उपस्थिति में मुफ्ती मंसूर ने नमाज पढ़ाई। सवेरे से ही रूक-रूक हो रही वर्षा के बावजूद बड़ी संख्या में लोग नमाज पढ़ने हर्सवाड़ा ईदगाह पहुंचे। नमाज अदा करने के बाद कुदबा पढ़ा गया। मुफ्ती मंसूर ने मुल्क में अमन अमान और खुशहाली की दुआ कराई। ईदगाह पर मौजूद एसडीएम उद्भव त्रिपाठी, सीओ महेश कुमार ने मुस्लिमों को ईद की मुबारकबाद दी। उधर, साहनपुर ईदगाह परिसर में मौसम खराब होने और मैदान में पानी भर जाने के कारण ईद की नमाज नहीं हो सकी। साहनपुर की जामा मस्जिद में पेश इमाम मुफ्ती जमशेद ने निवर्तमान चेयरमैन खुर्शीद मंसूरी की उपस्थिति में नमाज अदा कराई।

जामा मस्जिद नजीबाबाद में पेश इमाम मौलाना मो. ईसा ने ईद की नमाज अदा कराई। नगर में सबसे पहले नजीबुद्दौला मकबरा मस्जिद पर प्रात: 6:30 बजे मुफ्ती गुफरान ने ईद की नमाज अदा कराई। नगर की अधिकांश मस्जिदों तथा ग्रामीण क्षेत्रों में ईद-उल-अजहा पर ईद की नमाज पढ़ी गई। नमाज के बाद बीमारों को शिफा, दुनिया में अमनो अमान, देश में भाईचारा और तरक्की की सामूहिक दुआएं मांगी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed