{"_id":"59a70da74f1c1b0e278b4918","slug":"61504120231-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता की अलख जगा रही है कलाकारों की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता की अलख जगा रही है कलाकारों की टीम
Updated Thu, 31 Aug 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। गांव-गांव स्वच्छता की अलख जगाने के लिए राज्य मुख्यालय से पंचायतराज विभाग की सांस्कृतिक टीम बिजनौर पहुंच गई है। टीम 12 ब्लॉक के उन 60 गांव में जाएगी जहां स्वच्छता के प्रति जागरूकता कम है।
डीपीआरओ मनीष कुमार के अनुसार स्वच्छ प्रदेश स्वस्थ प्रदेश सीएम का लक्ष्य है। सीडीओ इंद्रमणि त्रिपाठी के निर्देशन में जिले में स्वच्छता अभियान युद्ध स्तर पर चल रहा है। कुछ गांव में जागरूकता कम होने से अभियान गति नहीं पकड़ सका है। जिले के 12 ब्लॉक में इस तरह के 60 गांव चिह्नित हैं। इन गांवों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने के लिए राज्य मुख्यालय की 15 सदस्यीय सांस्कृतिक टीम ने प्रचार प्रसार शुरू कर दिया है। टीम दिन में नुक्क्ड़ नाटक आदि कार्यक्रम प्रस्तुत करके ग्रामवासियों को स्वच्छता के लिए प्रेरित कर रही है। रात में एलसीडी पर फिल्म दिखाई जाती है। शासन का संदेश लोगों तक पहुंचाया जाता है। टीम 15 सितंबर तक जिले में रहकर गांवों का दौरा करेगी। डीपीआरओ के मुताबिक हल्दौर, मोहम्म्दपुर देवमल, नजीबाबाद तथा किरतपुर ब्लाक पर विशेष निगाह रखी जा रही है।
सहयोग देने वाले होंगे सम्मानित
बिजनौर। सीडीओ इंद्रमणि त्रिपाठी के अनुसार स्वच्छता अभियान में अग्रणी भूमिका निभाने वाले ग्रामवासियों को सम्मानित किया जाएगा। गांव वार ऐसे ग्रामवासियों का चयन होगा। उन्होंने सभी से अभियान में सहयोग की अपील की है।