{"_id":"5991ed214f1c1bda338b457d","slug":"61502735649-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रस्तावित नर्तकियों के डांस पर रोक लगाने की मांग, एसडीएम को ज्ञापन सौपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रस्तावित नर्तकियों के डांस पर रोक लगाने की मांग, एसडीएम को ज्ञापन सौपा
Updated Tue, 15 Aug 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धामपुर। गांव सलावा के ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर रामलीला के नाम पर नर्तकियों के प्रस्तावित भोंडे प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग की है। एसडीएम ने मामले को गंभीरता से लेकर कोतवाल राजेश चौहान को गांव में शांति व्यवस्था बनाने और शिकायत के सही पाने पर कार्रवाई के आदेश दिए है।
गांव के अरविंद कुमार, संगीता, राजपाल सिंह, बसंत सिंह, मोहित कुमार, अंकित कुमार, ज्योति रानी, लोकेंद्र, बलवंत सिंह, हिमांश शेखावत, रानी देवी, भूपेंद्र सिंह ने बताया कि गांव में पिछले साल कुछ लोगों ने नर्तकियों की कंपनी को बुलाया था। इनके भोंडे प्रदर्शन से युवाओं पर बुरा असर पड़ता है। बीमार लोगों का जीना मुश्किल हो जाता है। रात के नौ बजे से लेकर सवेरे के चार बजे तक ठुमके लगने से बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित रहती है।