{"_id":"59580b204f1c1bec5b8b4b93","slug":"61498942240-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में डिंपल सिंह, सतेंद्र का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में डिंपल सिंह, सतेंद्र का दबदबा
Updated Sun, 02 Jul 2017 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दस किमी दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर फहराया परचम
खेलमंत्री चेतन चौहान ने पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किए खिलाड़ी
अमर उजाला ब्यूरो
अमरोहा। पंडित दीन दयाल उपाध्याय क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। प्रतियोगिता में प्रदेश भर के 700 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। महिला वर्ग में लखनऊ की डिंपल सिंह ने तथा पुरुष वर्ग में बुलंदशहर के सतेंद्र ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। खेल मंत्री चेतन चौहान ने खिलाड़ियों को नकद राशि एवं सांत्वना पुरस्कार प्रदान कर हौसला आफजाई की। खेल कूद प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग का आह्वान किया।
शनिवार की सुबह साढ़े छह बजे कलेक्टर के सामने रायपुर के प्राथमिक विद्यालय में जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने हरी झंडी दिखाकर खिलाड़ियों को दौड़ के लिए रवाना किया। निर्धारित रूटों से गुजरते हुए धावकों ने दौड़ पूरी की। दस किमी की दौड़ में महिला वर्ग में लखनऊ की डिंपल सिंह ने प्रथम, कुमारी उजाला ने द्वितीय तथा लखनऊ की सिद्घू तीसरे स्थान पर रही। पुरुष वर्ग में बुलंदशहर के सतेंद्र ने सबको पछाड़ कर प्रथम, मोहन सैनी ने द्वितीय तथा मेरठ के टिंकू ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। खेल मंत्री चेतन चौहान ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे खिलाड़ियों को क्रमश: 11 हजार, 8 हजार और 51 सौ का पुरस्कार प्रदान कर सम्मान किया। चौथे से दसवें स्थान पर खिलाड़ियों को 11 सौ रुपये का सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। छोटी खिलाड़ी अल्पना ठाकुर को स्पोट़ॱरस वेलफेयर फाउंडेशन के सचिव निर्भय सिंह ने 51 सौ रुपये देकर हौंसला आफजाई की।
खेल निदेशक ने इनको किया सम्मानित
इस दौरान खेल निदेशक आरपी सिंह, अनुमेंद्र पांडेय, वरिष्ठ बॉलीबॉल खिलाड़ी चंद्रपाल सिंह मौजूद रहे। खेल निदेशक ने मोहम्मद जरीफ, मोनिका, सलौनी निधि, विपेंद्र सिंह सतवीर सिंह, सोनम सिरोही, एथलीट संजय चिकारा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
यह लोग रहे मौजूद
शनिवार को जनपद में हुई क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में स्पोर्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रणदीप सिंह गिल, आले हैदर, मुद्रिका पाठक, क्रीड़ा अधिकारी मुरादाबाद राजेश सिंह, केपी सिंह क्रीड़ा अधिकारी रामपुर, जयवीर सिंह उप क्रीड़ा अधिकारी बिजनौर एवं नूर हसन उप क्रीड़ा अधिकारी अमरोहा, प्रदीप चौधरी आदि मौजूद रहे। सचिव निर्भय सिंह ने सभी का आभार प्रकट किया।