फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   परिवहन निगम के 75 रोडवेज बस स्टेशन होंगे वाई-फाई

परिवहन निगम के 75 रोडवेज बस स्टेशन होंगे वाई-फाई

Fri, 09 Jun 2017 05:43 PM IST
Updated Fri, 09 Jun 2017 05:43 PM IST
विज्ञापन
परिवहन निगम के 75 रोडवेज बस स्टेशन होंगे वाई-फाई
प्रदेश सरकार ने डिजीटल क्रांति को बढ़ावा देने के लिए योजना को किया अपने सौ दिन के कार्यकाल में शामिल बिजनौर। उत्तर प्रदेश सरकार के सौ दिन का कार्यकाल पूरा होने पर प्रदेश के 75 रोडवेज बस स्टैंड पर फ्री वाई-फाई की सुविधा दी जाएगी। इससे यात्री बस स्टेंड पर इंटरनेट सेवा का लाभ ले सकते हैं। इसके लिए परिवहन निगम मुख्यालय लखनऊ से सभी क्षेत्रिय प्रबंधक को पत्र जारी किए हैं।
विज्ञापन

केंद्र सरकार भारत में डिजीटल क्रांति को बढ़ावा देना चाहती है। उसी को आगे बढ़ाते हुए प्रदेश सरकार ने प्रदेश के रोडवेज बस स्टेशन को वाई-फाई करने का निर्णय लिया है। प्रदेश सरकार ने इसके लिए अपने सौ दिन के कार्यकाल में मुख्यालय स्थित 75 रोडवेज बस स्टैंड पर वाई-फाई लगाने का निर्णय लिया है। प्रदेश सरकार ने इसके लिए परिवहन निगम मुख्यालय लखनऊ को पत्र जारी किया है। स्टेशन को वाई-फाई करने के लिए मुंबई की एक प्राइवेट कंपनी से प्रदेश सरकार ने अनुबंध भी किया है। प्रदेश सरकार की इस योजना में जिला मुख्यालय स्थित रोडवेज बस स्टैंड को ही वाई-फाई किया जाएगा। मुंबई की इस प्राइवेट कंपनी के कर्मचारियों ने बिजनौर स्टेशन को वाई-फाई करने के लिए छह जून को सर्वे भी किया है।
विज्ञापन

एआरएम वीके मौर्य ने बताया कि 75 जिला मुख्यालय स्थित रोडवेज बस स्टैंड को वाई-फाई करने की कवायद शुरू हो गई है। प्रदेश सरकार के सौ दिन पूरे होते ही स्टेशन पर वाई-फाई शुरू हो जाएगा। इसके लिए उनके कार्यालय को पत्र भी प्राप्त हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुरूआत में मिलेंगे चुनिंदा तीन सौ प्रोग्राम
एआरएम वीके मौर्य ने बताया कि रोडवेज बस स्टैंड पर जल्द ही वाई-फाई सुविधा शुरू हो जाएगी। जहां यह सुविधा सौ दिनों से पहले शुरू होगी, वहां शुरुआत में यात्री कंपनी के डाउनलोड तीन सौ प्रोग्राम ही देख पाएंगे। सौ दिन पूरे होने के बाद फिर यात्री इंटरनेट सेवा का भरपूर आनंद ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed