फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   5G will start from October, BSNL network being strengthened

अक्तूबर से शुरू होगा 5जी, मजबूत किया जा रहा बीएसएनएल नेटवर्क

Wed, 24 Aug 2022 12:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Aug 2022 12:25 AM IST
विज्ञापन
5G will start from October, BSNL network being strengthened
बिजनौर में रेलवे स्टेशन पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का स्वागत करते रेलवे के अधिकारी। - फोटो : BIJNOR
बिजनौर। देशभर में अक्तूबर के महीने से 5 जी नेटवर्क की सुविधा मिलने लगेगी। सरकार नेटवर्क कनेक्टिविटी पर खास जोर दे रही है। बीएसएनएल के नेटवर्क को मजबूत किया जा रहा है, जिसके टावरों पर स्वदेशी तकनीक के उपकरण लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि देशभर में अक्तूबर के महीने से फाइव जी नेटवर्क शुुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि संचार साधनों की बेहतरी के लिए रोडमैप तैयार कर लिया गया है। बीएसएनएल के टावरों तक अभी तक विदेशी तकनीक के उपकरण इस्तेमाल किए जाते थे। अब स्वदेशी तकनीक से बने उपकरण लगाए जाएंगे। कहा कि बिजनौर में भी मोबाइल टावर लगाए जाएंगे। जिससे जिन 44 गांव में अभी तक 4 जी नहीं पहुंचा है, वहां नेटवर्क मजबूत हो जाए।
विज्ञापन

रैपिड और मेट्रो की तर्ज पर रेलवे में होगा बदलाव
बिजनौर। रैपिड और मेट्रो की तर्ज पर भारतीय रेलवे में बदलाव किया जाएगा। इसी तरह से कोच और ट्रेन तैयार किए जा रहे हैं। जिससे रेलवे की पुरानी पटरियों पर ही रैपिड और मेट्रो की तरह तेज रफ्तार में ट्रेन दौड़ सकेगी। रेल मंत्री ने बताया कि रेल टिकटों पर 62 हजार करोड़ रुपये की सब्सिडी दी जा चुकी है। भारतीय रेलवे में ट्रेनों की स्पीड और अधिक बढ़ाए जाने पर काम चल रहा है। अब ट्रेनों के कोच और इंजन रैपिड तथा मेट्रो की तरह बनाए जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे फाटक को खुलवाने की मांग
हल्दौर। हल्दौर के भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष दीपक कुमार चानू संगठन के मुकुल चौहान, हनी चौहान, राजू कुमार, दीक्षित चौहान आदि कार्यकर्ता रेल मंत्री से मिले। संगठन के कार्यकर्ताओं ने रेल मंत्री से नगर से अम्हेड़ा मार्ग की ओर जाने वाले बंद पड़े रेलवे फाटक को खुलवाने उसकी मरम्मत कराने समेत विभिन्न समस्याओं को लेकर मांग पत्र सौंपा। भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष दीपक कुमार चानू के अनुसार रेलवे मंत्री द्वारा क्षेत्रवासियों की समस्याओं का शीघ्र समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed