फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   5938 gram panchayat members elected unopposed in the district

जिले में 5938 ग्राम पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित

Mon, 07 Jun 2021 11:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
5938 gram panchayat members elected unopposed in the district
जिले में 5938 ग्राम पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित
विज्ञापन

बिजनौर। जिले की 1004 पंचायतों में ग्राम पंचायत सदस्य के रिक्त पदों में 5938 पंचायत सदस्य निर्विरोध चुन लिए गए हैं। अब 146 पंचायतों के 504 वार्ड में चुनाव होना है। क्षेत्र पंचायत सदस्य के चार पदों के लिए भी चुनाव होगा। नाम वापसी के बाद दावेदारों को चुनाव चिह्न आवंटन हो गया है। कोतवाली ब्लॉक ने सभी ग्राम पंचायत सदस्य निर्विरोध चुन रिकार्ड बनाया है।
प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम पंचायत सदस्य के रिक्त पदों पर उपचुनाव होना है। इसके लिए छह जून से प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिले की 11 ब्लॉक की 1004 पंचायत में प्रधान का एक, क्षेत्र पंचायत सदस्य के चार तथा ग्राम पंचायत सदस्य के 6604 पद खाली हैं। रिक्त पदों पर 6438 दावेदारों ने नामांकन कराया था। सात जून दावेदारों की नाम वापसी का दिन था। पंचायतों में अनेक दावेदार ने नाम वापस लिए। इसके बाद 5938 वार्ड में एक एक दावेदार रह जाने से उनका निर्विरोध चुना जाना तय है। 504 वार्ड में चुनाव होना है। सबसे अधिक 122 वार्ड नहटौर ब्लॉक में हैं। इसके बाद धामपुर ब्लॉक में 58 वार्ड में चुनाव है। स्योहारा ब्लॉक में 49, किरतपुर ब्लॉक में 30, नूरपुर ब्लॉक में 29, जलीलपुर ब्लॉक में 56, अफजलगढ़ ब्लॉक में 21, हल्दौर ब्लॉक में 52, मौहम्मदपुर देवमल ब्लॉक में 42, नजीबाबाद ब्लॉक में 45 वार्डों में चुनाव होना है।
विज्ञापन

कहां कितने निर्विरोध
स्योहारा ब्लॉक में 492, किरतपुर ब्लॉक में 473, नूरपुर ब्लॉक में 584 , धामपुर ब्लॉक में 448, जलीलपुर ब्लॉक में 515, अफजलगढ़ ब्लॉक में 352, हल्दौर ब्लॉक में 526, मौहम्मदपुर देवमल ब्लॉक में 526, नजीबाबाद ब्लॉक में 778, नहटौर ब्लॉक में 574 तथा कोतवाली ब्लॉक में सभी 600 कुल 5938 निर्विरोध ग्राम पंचायत सदस्य चुने गए हैं। वहीं, स्योहारा ब्लॉक में 14, किरतपुर ब्लॉक में पांच, नूरपुर ब्लॉक में 13, धामपुर ब्लॉक में 16 , जलीलपुर ब्लॉक में 22, अफजलगढ़ ब्लॉक में छह, हल्दौर ब्लॉक में 17, मौहम्मदपुर देवमल ब्लॉक छह, नजीबाबाद ब्लॉक में 14, नहटौर ब्लॉक में 33 कुल 146 पंचायतों में चुनाव होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपचुनाव के बाद कहां कितने वार्ड रहेंगे खाली
जिले में उपचुनाव के बाद ग्राम पंचायत सदस्य के 166 वार्ड खाली रह जाएंगे। स्योहारा ब्लॉक में कोई वार्ड खाली नहीं रहेगा। किरतपुर ब्लॉक में 10, नूरपुर ब्लॉक में 27, धामपुर व अफजलगढ़ ब्लॉक में सात, जलीलपुर ब्लॉक में 16, हल्दौर ब्लॉक में 17, मौहम्मदपुर देवमल ब्लॉक में 33, नजीबाबाद ब्लॉक में 26, नहटौर ब्लॉक में 17 सहित कुल 166 वार्ड खाली रह जाएंगे।

क्षेत्र पंचायत सदस्य का चार ब्लॉक में है चुनाव
जिले के अफजलगढ़, जलीलपुर, कोतवाली तथा मौहम्मदपुर देवमल ब्लॉक में क्षेत्र पंचायत सदस्य का एक-एक पद खाली हैं। अफजलगढ़ व जलीलपुर ब्लॉक में पांच-पांच, कोतवाली ब्लॉक में छह तथा मौहम्मदपुर देवमल ब्लॉक में चार दावेदार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed