फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   52 bags of food grains stolen from ration shop

Bijnor News: राशन की दुकान से 52 बोरी खाद्यान्न चोरी

Thu, 09 Jul 2026 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
52 bags of food grains stolen from ration shop
धामपुर। सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता की दुकान से 52 बोरी सरकारी खाद्यान्न चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना अल्हैपुर ब्लॉक के ग्राम नौरंगाबाद स्थित सरकारी सस्ता गल्ला दुकान की है। गांव में अनिता देवी को सरकारी सस्ता गल्ला की दुकान आवंटित है। राशन डीलर के पति परवेंद्र सिंह ने बताया कि गांव में सरकारी स्कूल के पीछे उनकी दुकान स्थित है। अगस्त माह में वितरण के लिए मंगलवार को दुकान पर गेहूं की 69 बोरी पहुंची थी। पीड़ित का कहना है कि बुधवार को राशन वितरण के दौरान एक शटर के ताले में चाबी लगी छूट गई थी। चाबी नहीं मिलने पर बेटे ने घर से दूसरी चाबी लाकर दुकान का शटर बंद कर दिया। बृहस्पतिवार की सुबह जब दुकान खोली तो अंदर रखा 52 बोरी गेहूं गायब था। पीड़ित ने आपूर्ति विभाग और रानी बाग चौकी पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच-पड़ताल की। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी धामपुर अमित किशोर श्रीवास्तव का कहना है कि उन्होंने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को मामले की गहनता से जांच करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed