फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   519 beds secured for treatment of corona infects in the district

जिले में कोरोना संक्रमितों के इलाज को 519 बेड किए सुरक्षित

Sat, 06 Jun 2020 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
519 beds secured for treatment of corona infects in the district
जिले में कोरोना संक्रमितों के इलाज को 519 बेड किए सुरक्षित
विज्ञापन

बिजनौर। आगामी परिस्थितियों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से चिकित्सकीय सुविधाओं का विस्तार करना शुरू कर दिया गया है। कोरोना पॉजिटिव मरीजों को भर्ती करके उपचार के लिए दिक्कत न उठानी पड़े, इसके लिए 519 बेड सुरक्षित करने की कवायद तेज कर दी गई है। साथ ही चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को चिह्नित करके उनकी सूची भी तैयार कर ली गई है, जिससे किसी भी विकट परिस्थितियों से निबटा जा सके।

कोरोना महामारी से निपटने के एक ओर जहां स्वास्थ्य विभाग की गठित मेडिकल टीम लगातार चिह्नित संदिग्धों का नमूना जांच के लिए नोएडा भेज रही है, वहीं सर्वे टीम संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों को चिह्नित करके उनकी जांच करा रही है। इसके अलावा कोविड लेवल-1 और टू को अत्याधुनिक चिकित्सकीय सुविधाओं से लैस किया गया है, जिससे किसी भी कोरोना संक्रमित मरीज का उपचार जिले में ही आसानी से किया जा सके। इसी क्रम में स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब तक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हल्दौर, समीपुर को एल-1 फैसिलिटीयुक्त हॉस्पिटल बनाए गए हैं, जबकि वर्धमान कॉलेज बिजनौर, माता गायत्री नर्सिंगहोम दारानगर गंज, विवेक कॉलेज और मंडलीय लेखपाल प्रशिक्षण केंद्र स्वाहेड़ी एल-1 अटैच फैसिलिटी वाले कोविड केयर सेंटर की श्रेणी में रखा गया है। सीएमओ डॉ. विजय कुमार यादव के अनुसार इन सभी में 519 बेड सुरक्षित करने की कवायद तेज कर दी गई है, जिससे जिले के संक्रमित मरीजों को जनपद में ही भर्ती करके उपचार किया जा सके। सीएमओ ने बताया कि शनिवार से मंडलीय लेखपाल प्रशिक्षण केंद्र में बनाया गया कोविड केयर सेंटर शुरू कर दिया गया है। स्वाहेड़ी में 130 बेड का कोविड केयर सेंटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed