फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   रेलवे ट्रैक पर मिला चीनी मिल के मजदूर का शव

रेलवे ट्रैक पर मिला चीनी मिल के मजदूर का शव

Wed, 30 Jan 2019 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jan 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक पर मिला चीनी मिल के मजदूर का शव
बिजनौर। बिजनौर चीनी मिल के सीजनल मजदूर का शव बुधवार को रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताते हुए जजी चौराहे पर जाम लगाया। पुलिस ने किसी तरह परिजनों को समझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

कोतवाली शहर के गांव भरैरा निवासी 26 वर्षीय रवि कुमार पुत्र विजय बिजनौर चीनी मिल में सीजनल मजदूर था। इस सप्ताह उसकी रात में ड्यूटी चल रही थी। मंगलवार रात रवि घर से 11 बजे मिल के लिए निकला था। रात 12 बजे से उसकी ड्यूटी थी। बुधवार सुबह रवि का शव झालू रोड स्थित रेलवे फाटक के पास ट्रैक पर पड़ा मिला। परिजनों को इसकी सूचना मिली तो कोहराम मच गया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आ गई। पुलिस ट्रेन की चपेट में आने से रवि की मौत होने की बात कह रही थी। अस्पताल पहुंचे परिजनों ने रवि की हत्या की आशंका जताते हुए रिपोर्ट दर्ज करने की मांग करते हुए जजी चौक पर जाम लगा दिया। उनका कहना था कि रवि की हत्या करके शव रेलवे ट्रैक पर डाला गया है। क्योंकि गांव से मिल तक जाने के लिए ट्रेन का सफर नहीं होता। रवि अन्य माध्यम से ही मिल जाता था। वह ट्रेन की चपेट में कैसे आ सकता है। इसके अलावा उसकी दस मार्च को शादी होनी थी। वह बहुत खुश था। पुलिस ने किसी तरह समझा बुझाकर परिजनों को शांत किया और जाम खुलवाया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रवि की छाती व सिर में चोट के निशान मिले हैं। शहर कोतवाल बिजेंद्र पाल राणा के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed