फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   केंद्र और प्रदेश सरकार कर रही किसानों का शोषण

केंद्र और प्रदेश सरकार कर रही किसानों का शोषण

Wed, 30 Jan 2019 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jan 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
केंद्र और प्रदेश सरकार कर रही किसानों का शोषण
केंद्र और प्रदेश सरकार कर रही किसानों का शोषण
विज्ञापन

किरतपुर। भारतीय किसान यूनियन (भानु) मासिक पंचायत में जिलाध्यक्ष वीर सिंह ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार किसानों का शोषण कर रही है। इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पंचायत में गन्ना मूल्य 500 रुपये प्रति क्विंटल दिलाने की मांग की।

बुधवार को ब्लॉक कार्यालय में भाकियू (भानु) की मासिक पंचायत का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष वीर सिंह सहरावत ने 11 फरवरी को लखनऊ में प्रस्तावित महापंचायत में बड़ी संख्या में भाग लेने का आह्वान किया। वीर सिंह ने आरोप लगाया कि केंद्र व प्रदेश सरकार किसान विरोधी है। अभी तक किसानों का भुगतान नहीं किया गया है। स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू नहीं करना सरकार की नीयत पर संदेह व्यक्त करता है। पंचायत में 60 वर्ष की आयु से ऊपर वृद्ध किसानों को पांच हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन दिलाने की मांग की गई। इस अवसर पर शीशपाल सिंह चौधरी, वीर सिंह, यादराम सिंह, रामकुमार, कोमल सिंह, महताब, आदिल, जावेद, हाशिम, लियाकत अली, दिनेश कुमार, सुरेश फौजी, निसार, निजाम, हरेंद्र, विजयपाल, चंद्रपाल, शमशाद, नफीसा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed