{"_id":"5c3638e7bdec226275079dcd","slug":"51547057383-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी मिलों ने किया 92.5 करोड़ का गन्ना भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीनी मिलों ने किया 92.5 करोड़ का गन्ना भुगतान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। किसानों के आंदोलन को देखते हुए प्रशासन द्वारा चीनी मिलों पर दबाव डालने का असर दिखाई दिया है। चीनी मिलों ने करीब 92.5 करोड़ का भुगतान किया है। बिजनौर व चांदपुर चीनी मिल ने पिछले साल के भुगतान के बजाए वर्तमान पेराई सत्र का भुगतान किया है जबकि बिलाई चीनी मिल ने पिछले साल का करीब दो करोड़ का भुगतान किया है। 14 दिन के अंदर भुगतान न करने पर बरकातपुर चीनी मिल को नोटिस जारी किया जा रहा है।
गन्ना बकाया मूल्य भुगतान कराने के लिए किसानों द्वारा आंदोलन किए जा रहे हैं। चांदपुर व बिजनौर चीनी मिल द्वारा पिछले पेराई सत्र का करीब 40 करोड़ का भुगतान अब तक नहीं किया गया है। किसानों के आंदोलन को देखते हुए जिला प्रशासन की सख्ती से चीनी मिलों ने बुधवार को करीब 92.5 करोड़ का भुगतान किया है। धामपुर चीनी मिल ने 31 करोड़, बिजनौर चीनी मिल ने चार करोड़, बुंदकी चीनी मिल ने 16, बहादरपुर चीनी मिल ने 18, स्योहारा चीनी मिल ने 16.5 तथा चांदपुर चीनी मिल ने पांच करोड़ रुपये का भुगतान किया। बिजनौर व चांदपुर चीनी मिल ने पिछले पेराई सत्र का बकाया भुगतान करने के बजाए नए सत्र का भुगतान किया है। बिलाई चीनी मिल ने पिछले पेराई सत्र का दो करोड़ का भुगतान किया है। बहादरपुर चीनी मिल द्वारा निर्धारित समय 14 दिन के अंदर भुगतान नहीं किया जा रहा है। इस पर चीनी मिल के खिलाफ गन्ना विभाग द्वारा नोटिस जारी किया जा रहा है।
जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह के अनुसार गन्ना भुगतान के लिए चीनी मिलों पर पूरा दबाव बना रखा है। बिजनौर व चांदपुर चीनी मिल के अफसरों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जो भी मिल भुगतान करने में आना कानी करेगी उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।