{"_id":"5c0c2248bdec2241c7692cbc","slug":"51544299080-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने बिजली विभाग की टीम को बंधक बनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने बिजली विभाग की टीम को बंधक बनाया
Updated Sun, 09 Dec 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। नौगांवा सादात के खेड़ा अपरौला गांव में बिजली चेकिंग करने गई टीम को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया। जमकर नोकझोंक हुई। आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग के अफसरों की शह पर टीम चेकिंग के नाम पर ग्रामीणों का शोषण कर रही है। पुलिस कार्रवाई कार्रवाई का डर दिखाकर अवैध वसूली करती हैं। इसकी कई बार शिकायत की गई, लेकिन विभागीय अधिकारी सुनने को तैयार नहीं है।
शनिवार को अमरोहा नगर से बिजली विभाग की एक टीम नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के गांव खेड़ा अपरौला गई थी। इस टीम में एक बिजली कर्मी के अलावा चार प्राइवेट युवक थे। टीम ने गांव में बिजली चेकिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
ग्रामीणों का आरोप है कि टीम ने कनेक्शन धारों पर तरह-तरह के आरोप लगाकर पुलिस कार्रवाई करने की धमकी देने लगे। बिजली टीम का रवैया देख ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया। उन्होंने बिजली टीम को बंधकर बना लिया।
बिजली की टीम ने तेवर दिखाए तो उनकी पिटाई कर दी। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश गोला से की। भाजपा जिलाध्यक्ष ने एक्सईएन को फोन कर कर्मियों की कार्यशैली में सुधार करने की हिदायत दी।
--------------
खेड़ा अपरौला के ग्रामीणों ने बिजली कर्मचारियों पर शोषण करने का आरोप लगाया था। ग्रामीणों की शिकायत के आधार पर एक्सईएन से फोन पर बात हुई है। इसके बाद भी बिजली अधिकारी-कर्मचारी की कार्यशैली में सुुधार नहीं हुआ तो इसकी शिकायत एमडी से की जाएगी। ग्रामीणों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
- ओमप्रकाश गोला, जिलाध्यक्ष, भाजपा
--------------
खेड़ा अपरौला के दो ग्रामीणों पर बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। टीम के साथ मारपीट या बंधक बनाने का कोई मामला नहीं है।
- अमित सक्सेना, एक्सईएन बिजली