फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   डीएम और सीएमओ ने बच्चों को पिलाई रोटावायरस वैक्सीन

डीएम और सीएमओ ने बच्चों को पिलाई रोटावायरस वैक्सीन

Thu, 06 Sep 2018 12:32 AM IST
Updated Thu, 06 Sep 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
डीएम और सीएमओ ने बच्चों को पिलाई रोटावायरस वैक्सीन
अफसरों ने बच्चों को पिलाई रोटावायरस वैक्सीन
विज्ञापन

बिजनौर, 05 सितंबर
जिले में पहली बार बच्चों को डायरिया से बचाव के लिए शासन ने पहल की है। डीएम ने जिला अस्पताल में बच्चों को रोटावायरस वैक्सीन पिलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिले के करीब एक लाख पांच हजार बच्चों को यह खुराक पिलाई जाएगी।

बुधवार को जिला महिला अस्पताल में राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम और सीएमओ ने दीप प्रज्वलित करते हुए बच्चों को रोटा वायरस वैक्सीन की खुराक पिलाकर किया। डीएम ने कहा कि शासन की यह बहुत अच्छी पहल है, जो जिले भर के बच्चों के लिए निशुल्क है। अब बच्चे डायरिया से नहीं मरेंगे। मुख्य चिकित्साधिकारी राकेश कुमार मित्तल ने बताया कि यह खुराक एक वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी। इसे प्रोग्राम को नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के अंतर्गत शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि बुधवार और शनिवार को जिला अस्पताल, सीएचसी एवं पीएचसी होने वाले टीकाकरण के साथ बच्चों को रोटावायरस वैक्सीन भी पिलाई जाएगी। इससे बच्चों को डायरिया से होने वाली मौतों को काफी हद तक कम किया जा सकता है। इस अवसर पर सीएमएस सुखवीर सिंह, महिला सीएमएस आभा वर्मा, गुलफाम अहमद, राजीव कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed