फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   रामडोल शोभायात्रा में लड्डू गोपाल और लट्ठमार होली रहेगी आकर्षण का केंद्र

रामडोल शोभायात्रा में लड्डू गोपाल और लट्ठमार होली रहेगी आकर्षण का केंद्र

Fri, 24 Aug 2018 12:50 AM IST
Updated Fri, 24 Aug 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
रामडोल शोभायात्रा में लड्डू गोपाल और लट्ठमार होली रहेगी आकर्षण का केंद्र
अमरोहा। पिछले 112 सालों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर निकले वाली ऐतिहासिक रामडोल शोभायात्रा की तैयारियां मुकम्मल हो गई हैं। शोभायात्रा में दिल्ली, गाजियाबाद, ग्वालियर, रामपुर और अमरोहा बैंड, नागपुर के ढोल-ताशे धार्मिक भजनों की प्रस्तुति करेंगे। जबकि एटा की सुंदर झांकियां, बुलंदशहर से काली का अखाड़ा, मुरादाबाद, हापुड़ और दिल्ली के प्रसिद्ध कलाकारों झाकी प्रस्तुत की जाएंगी। मथुरा की राया शहनाई भगवान श्री कृष्ण के भजनों का गुणगान करेगी। राजस्थान का पुष्कर मारू सपेरा कलवेरिया ग्रुप के सदस्य भजनों पर नृत्य करेंगे। शोभायात्रा में लड्डू गोपाल और वृंदावन बरसाने की लठमार होली आकर्षण का केंद्र रहेगी।
विज्ञापन

पश्चिमी उत्तर प्रदेश की ऐतिहासिक और दर्शनीय धरोहर भव्य रामडोल शोभा यात्रा 4 सितंबर को निकाली जाएगी। जिसे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से अगले दिन श्री धार्मिक रामडोल कमेटी द्वारा निकाली जाती है। शोभायात्रा में दिल्ली, राजस्थान के अलावा उत्तर प्रदेश की कई जिलों के कलाकारों द्वारा झांकी और मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा। दो किलोमीटर लंबी भव्य शोभायात्रा में छोटी- बड़ी 135 झांकियां रहेंगी। मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, संभल, चंदौसी, नोएडा, गाजियाबाद के हजारों लोग शोभायात्रा देखने को उमड़ते हैं। श्री धार्मिक रामडोल कमेटी के अध्यक्ष पंडित कपिल शर्मा ने बताया कि इस वर्ष श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से अगले दिन 4 सितंबर को 113 वीं भव्य रामडोल शोभायात्रा नगर में निकली जाएगी। पिछले दो महीने से शोभायात्रा तैयारियां चल रही थी जो मुकम्मल कर ली गई हैं। शोभायात्रा में महारथ पर विराजमान लड्डू गोपाल आकर्षक का केंद्र रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed