{"_id":"5b6b36b04f1c1ba13e8b5c81","slug":"51533753008-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चांदपुर, बिजनौर चीनी मिल में पूजन के बाद मरम्मत शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चांदपुर, बिजनौर चीनी मिल में पूजन के बाद मरम्मत शुरू
Updated Thu, 09 Aug 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। वेव ग्रुप की चांदपुर और बिजनौर चीनी मिल में मरम्मत कार्य शुरू हो गई है। धनौरा मिल में भेजा गया मिल का परमानेंट स्टाफ वापस बुला लिया गया है। बुधवार को मिल परिसर में बने मंदिर में पूजा करने के बाद मरम्मत का कार्य शुरू किया गया। नवंबर के पहले हफ्ते में पेराई शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है।
दोनों मिलों का लगभग पूरा परमानेंट स्टाफ धनौरा भेज दिया गया था। स्टाफ न होने से मिलों में मरम्मत शुरू नहीं की जा सकती थी। मिल में स्टाफ बुलाने व मरम्मत कराने के लिए प्रदेश सरकार व किसानों ने पूरा दबाव बना रखा था। इनके प्रयास से धनौरा में स्थानांतरित किए गए स्टाफ को वापस बुला लिया गया है। कर्मचारियों ने मिल परिसर में बने मंदिर में पूजा अर्चना की। डीसीओ यशपाल सिंह भी पूजन में शामिल हुए। डीसीओ ने बताया कि बिजनौर व चांदपुर मिलों में मरम्मत का काम शुरू करा दिया गया है। मिलों का स्टाफ वापस बुला लिया गया है। बाकी मिलों के साथ ही दोनों मिलों को चलाने का लक्ष्य रखा गया है।