{"_id":"5b68a02b4f1c1bee748b8466","slug":"51533583403-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ अगस्त तक न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे वकील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ अगस्त तक न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे वकील
Updated Tue, 07 Aug 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आठ अगस्त तक न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे अधिवक्ता
बिजनौर। हाईकोर्ट बेंच स्थापना संघर्ष समिति के आह्वान पर बिजनौर के अधिवक्ता सोमवार को न्यायिक कार्य से विरत रहे। जिला बार बार ने आठ अगस्त तक न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया है।
जिला बार अध्यक्ष राजीव चौहान की अध्यक्षता व सचिव अजीत पवार के संचालन में हुई बैठक में हाईकोर्ट बेंच स्थापना संघर्ष समिति के आह्वान पर छह से आठ अगस्त तक न्यायिक कार्य से विरत रहकर 11 अगस्त को मेरठ में हो रही भाजपा कार्यसमिति की बैठक का विरोध करेंगे। बैठक में कहा गया कि हाईकोर्ट बेंच की स्थापना नहीं कर वादकारियों के शीघ्र और सुलभ न्याय के अधिकार का हनन किया जा रहा है। वेस्ट यूपी के वादकारियों द्वारा मांग करने के करीब 36 साल बाद भी बेंच की स्थापना नहीं की गई है। बैठक में केंद्र व प्रदेश सरकार से शीघ्र बेंच स्थापना कराने की मांग की गई। वहीं, इंकम टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित शर्मा की अध्यक्षता व सचिव विवेक अग्रवाल के संचालन में हुई बैठक में गाजियाबाद में पुलिस द्वारा अधिवक्ताओं पर किए गए लाठीचार्ज के विरोध में सोमवार को न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया गया। दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की मांग की गई। बैठक में वीके गुप्ता, शशांक राजपूत, दीपक राजपूत, अमित चिकारा, मोहम्मद तारिक आदि मौजूद रहे।