फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   किसानों ने लोनिवि के जेई को बंधक बनाया

किसानों ने लोनिवि के जेई को बंधक बनाया

Tue, 24 Jul 2018 12:50 AM IST
Updated Tue, 24 Jul 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
किसानों ने लोनिवि के जेई को बंधक बनाया
किसानों ने लोनिवि के जेई को बंधक बनाया
विज्ञापन

हल्दौर। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं ने पैजनियां-नहटौर मार्ग पर सड़क निर्माण कार्य ठीक कराने की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंचे विभागीय जेई को घंटों बंधक बनाए रखा। बाद में शीघ्र सड़क निर्माण कार्य शुरू करने का आश्वासन मिलने पर किसान शांत हुए और धरना समाप्त किया।
पैजनियां-नहटौर मार्ग का चौड़ीकरण कर पक्की सड़क निर्माण के लिए 21 करोड़ रुपये की धनराशि मंजूर की गई है। इस 13 किमी लंबे मार्ग पर करीब छह माह पूर्व निर्माण कार्य शुरू हुआ था। सड़क निर्माण कार्य अति मंद गति से होने से मार्ग की हालत जर्जर बनी हुई है। इससे खफा राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के महासचिव कैलाश लांबा की अगुवाई में अनेक कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी गांव पैजनियां चौराहे पर एकत्र हो गए। सड़क निर्माण कार्य शीघ्र कराने की मांग को लेकर हंगामा कर धरने पर बैठ गए। मौके पर पहुंचे लोक निर्माण विभाग के जेई संजय कुमार का घेराव कर जबरन अपने बीच बैठा लिया। जिला अध्यक्ष विनोद कुमार उर्फ बिट्टू चौधरी ने कहा कि मार्ग की हालत जर्जर होने और सड़क निर्माण कार्य की गति मंद होने से राहगीरों व वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सावन के महीने में कांवड़ियों को इस दुर्गम मार्ग से गुजरकर परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। बाद में जेई ने लोगों को सड़क का शीघ्र निर्माण कराने व मार्ग में बने गड्ढों को भरवाने का आश्वासन दिया। इस पर कार्यकर्ता शांत हो गए। उन्होंने जेई को बंधन मुक्त कर धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन

धरने की अध्यक्षता सतपाल सिंह और संचालन संगठन के जिला महासचिव वेदप्रकाश सिंह चौधरी ने किया। धरने में हल्दौर ब्लॉक अध्यक्ष राकेश कुमार, भूरे खां, राजपाल भगत, हरगुलाल सिंह, शकील अहमद, महाशय घनश्याम सिंह, रक्षित त्यागी, मास्टर ठाकर सिंह, धर्मेंद्र सिंह, मुनीश त्यागी, मुनिदेव त्यागी, अनीस अहमद आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed