{"_id":"5b4a55db4f1c1b37748b4ba1","slug":"51531598299-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों का प्रतिनिधि चुनने के लिए हुआ चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों का प्रतिनिधि चुनने के लिए हुआ चुनाव
Updated Sun, 15 Jul 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
हसनपुर। स्टूडेंट और हाऊस लीडर के लिए छात्र छात्राओं ने वोटिंग की। चुने गए प्रतिनिधि छात्र छात्राओं की समस्याओं को प्रबंधन के सामने रखने का काम किया करेंगे। इसके अलावा वोटिंग का महत्व बताया गया।
शनिवार को सुनील कुमार इंटरनेशनल एकेडमी में सीनियर छात्र छात्राओं की ओर से असिस्टेंट स्टूडेंट लीडर और हाउस लीडर के लिए निष्पक्ष वोटिंग कराई गई। जिसका शुभारंभ प्रधानाचार्य डॉ. कुलवंत सिंह और प्रशासक सत्यवती सक्सेना ने किया। सत्यवती सक्सेना ने बताया की चुनाव का उद्देश्य बच्चों की निर्णायक क्षमता और लीडरशिप कौशल का विकास से होगा। लीडर एकेडमी में छात्रों के प्रतिनिधि हैं जोकि छात्रों से जुड़ी समस्याओं प्रबंधन को बताएंगे। प्रधानाचार्य ने छात्र छात्राओं को लोकतांत्रिक देशों में वोट के महत्व के बारे में बताया। चुनाव अधिकारी चित्र पाल सिंह ने बताया कि मतदान इलेक्ट्रॉनिक सॉफ्टवेयर प्रणाली द्वारा कंप्यूटर से कराया गया है। चीफ कोऑर्डिनेटर सीपी सिंह, नवाज अनवर, अक्षरा अग्रवाल, मधुरिमा गौड़, आस्था अग्रवाल, शिवानी रस्तोगी, मयंक चौहान, कोमल गौड़ आदि मौजूद रहे।