फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   मुरशदपुर रेलवे स्टेशन पर तैनात स्टेशन मास्टर निलंबित

मुरशदपुर रेलवे स्टेशन पर तैनात स्टेशन मास्टर निलंबित

Sun, 08 Jul 2018 12:12 AM IST
Updated Sun, 08 Jul 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
मुरशदपुर रेलवे स्टेशन पर तैनात स्टेशन मास्टर निलंबित
नजीबाबाद (बिजनौर)। ड्यूटी पर तैनात स्टेशन मास्टर द्वारा देर रात नजीबाबाद सहित आसपास के स्टेशनों की कॉल अटेंड न करने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही आरपीएफ, जीआरपी और ऑपरेटिंग विभाग की टीम मुरशदपुर रेलवे स्टेशन पहुंची। टीम पहुंचने पर स्टेशन मास्टर नशे में धुत मिला। जनता एक्सप्रेस सहित तीन ट्रेनें लगभग एक घंटा नजीबाबाद तथा आसपास के स्टेशनों पर खड़ी रहीं।
विज्ञापन

नजीबाबाद से लगभग चार किलोमीटर की दूरी पर मुरादाबाद दिशा में मुरशदपुर रेलवे स्टेशन है। शुक्रवार की शाम 6:45 बजे स्टेशन मास्टर दीप सिंह ड्यूटी पर पहुंचा था। हरिद्वार से वाराणसी जा रही जनता एक्सप्रेस नजीबाबाद रेलवे स्टेशन रात्रि 10:47 बजे पहुंची। नजीबाबाद स्टेशन पर तैनात स्टेशन मास्टर अविनाश गुप्ता उस समय हैरत में पड़ गए जब जनता एक्सप्रेस के लाइन क्लीयर करने के लिए नजीबाबाद स्टेशन की कई कॉल मुरशदपुर रेलवे स्टेशन मास्टर ने अटेंड नहीं की। एसएस नजीबाबाद और मुरादाबाद कंट्रोल की कॉल भी रिसीव न होने से रेलवे में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

जीआरपी प्रभारी एमआर करदम, एसआई एसएस नागर, आरपीएफ एएसआई महावीर सिंह नेगी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मुरादाबाद कंट्रोल ने शाम ड्यूटी करके अपने घर पहुंचे स्टेशन मास्टर बीपी शुुक्ला को तत्काल मुरशदपुर स्टेशन पहुंचने के निर्देश दिए। रेलवे टीम जिस समय मुरशदपुर रेलवे स्टेशन पहुंची उस समय स्टेशन मास्टर बेंच पर नशे में धुत पड़ा था। मुरादाबाद कंट्रोल के निर्देश पर नशे में धूत स्टेशन मास्टर को तत्काल ड्यूटी से हटाकर बीपी शुक्ला को ड्यूटी पर लिया गया। मुरादाबाद कंट्रोल के निर्देश पर स्टेशन अधीक्षक आरके मीणा की उपस्थिति में रेलवे सुरक्षा बल ने स्टेशन मास्टर दीप सिंह का सीएचसी नजीबाबाद में मेडिकल कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनता एक्सप्रेस सहित तीन ट्रेनें प्रभावित
नजीबाबाद। मुरशदपुर रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी पर तैनात स्टेशन मास्टर के शराब सेवन के कारण तीन महत्वपूर्ण टेनें एक घंटे तक प्रभावित हुईं। देहरादून से हावड़ा जा रही जनता एक्सप्रेस मात्र तीन मिनट का नजीबाबाद स्टेशन पर स्टॉपेज होने के बावजूद रात्रि 10:47 बजे से 11:35 बजे तक नजीबाबाद स्टेशन पर खड़ी रही। उधर बुंदकी से मुरशदपुर आ रही मालगाड़ी को मुरशदपुर स्टेशन से सिग्नल न मिलने पर मालगाड़ी एक घंटा आउटर पर खड़ी रही। उधर, नजीबाबाद स्टेशन पर जनता एक्सप्रेस के खड़े होने से इलाहाबाद-हरिद्वार एक्सप्रेस एक घंटा फजलपुर रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही।

स्टेशन मास्टर निलंबित
नजीबाबाद। ड्यूटी के दौरान नशे में धुत मिले स्टेशन मास्टर दीप सिंह को सीनियर डीओएम ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। बताया जाता है कि दीप सिंह शराब का आदी है। रेलवे ने रेल संचालन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के दौरान स्टेशन मास्टर द्वारा शराब सेवन को गंभीरता से लेते हुए जांच टीम गठित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed