{"_id":"5ae371f64f1c1b85028b6dcd","slug":"51524855286-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीओ ने स्कूलों से जुड़े रिक्शा चालकों से की बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीओ ने स्कूलों से जुड़े रिक्शा चालकों से की बात
Updated Sat, 28 Apr 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद। एक सप्ताह बाद नगर में बिना रजिस्ट्रेशन ई रिक्शा संचालन नहीं होगा। सीओ ने रिक्शा चालकों को तत्काल अपने रजिस्ट्रेशन कराने और ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के निर्देश दिए।
पुलिस क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह ने थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह धामा की उपस्थिति में सेंट मेरी नजीबाबाद के ई रिक्शा चालकों के साथ वालिया ग्लोबल एकेडमी, इंपीरियल इंटरनेशनल स्कूल के वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत सुरक्षित वाहन संचालन के दिशा निर्देश दिए। सेंट मेरी नजीबाबाद के ई रिक्शा चालकों की सीओ और थाना प्रभारी ने बृहस्पतिवार स्कूल के निकट बैठक ली। सीओ ने ई रिक्शा चालकों से दो टूक कहा कि एक सप्ताह के भीतर उन्होंने ई रिक्शाओं का पंजीकरण नहीं कराया और 15 दिन के भीतर अपने ड्राइविंग लाइसेंस नहीं बनाए, तो ई रिक्शाओं का संचालन नहीं होने दिया जाएगा। सीओ ने स्कूल के बच्चे ले जाने वाले ई रिक्शा एवं अन्य वाहन चालकों से सुरक्षित वाहन संचालन, निर्धारित संख्या से अधिक बच्चों को वाहनों पर न बैठाने के सख्त निर्देश दिए। अभिभावकों से भी बच्चों को सुरक्षित स्कूल आवागमन के प्रति गंभीर रहने तथा बच्चों केे दुपहिया वाहन न सौंपने की सीओ ने सलाह दी।