{"_id":"5abd165a4f1c1bce618b459d","slug":"51522341466-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडावर में आत्महत्या की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडावर में आत्महत्या की
Updated Thu, 29 Mar 2018 10:07 PM IST
विज्ञापन
मानसिक रूप से परेशान होने पर की आत्महत्या
मंडावर ।
मानसिक रूप से परेशान एक व्यक्ति ने जंगल में पेड़ पर लटक कर फांसी लगाली। मृतक के परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
गांव रानीपुर निवासी 55 वर्षीय स्वतंत्र सिंह के दोनों बेटे बाहर रहकर नौकरी करते हैं। घर पर स्वतंत्र सिंह पत्नी सुधा देवी के साथ रहते थे। बुधवार रात करीब तीन बजे सुधा देवी की आंख खुली तो स्वतंत्र सिंह घर पर नहीं थे। परिजनों ने गांव में उनकी काफी तलाश की पर कुछ पता नहीं चला। दिन निकलने पर स्वतंत्र सिंह का शव जंगल में उनके खेत पर एक पेड़ से रस्सी से फांसी पर लटका मिला। शव मिलते ही उनके परिजनों में कोहराम मच गया। गांव वालों के अनुसार स्वतंत्र सिंह कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान थे। इसी तनाव में आकर उन्होंने आत्महत्या की होगी।