{"_id":"5abbd7c14f1c1b5f2a8b46cc","slug":"51522259905-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृहकलह से तंग आकर उठाया कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गृहकलह से तंग आकर उठाया कदम
Updated Wed, 28 Mar 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नांगलसोती। गृहकलह के चलते एक महिला ने गंगा में कूदकर आत्महत्या कर ली। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
नांगलसोती के मोहल्ला ढंडार निवासी अमर सिंह के परिवार में पिछले तीन-चार दिन से गृहकलह चल रहा था। मंगलवार देरशाम अमर सिंह की पत्नी कलावती (60) अचानक घर से निकल गई। परिजनों ने कलावती की काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। बुधवार सुबह गंगा के किनारे परिजनों ने तलाश के दौरान कलावती की चप्पल देखी। परिजनों को कलावती के गंगा में डूबने का शक हुआ। परिजनों और ग्रामीणों ने नांगलसोती गंगाघाट और सौफतपुर गंगा घट्टी क्षेत्र में तलाश की, तो महिला का शव गंगा के किनारे मिला। कलावती की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजन शव को बगैर कार्रवाई घर ले गए और गंगाघाट पर अंतिम संस्कार कर दिया ।