{"_id":"5ab3eb044f1c1beb3f8b468b","slug":"51521740548-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से फिसलकर वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन से फिसलकर वृद्ध की मौत
Updated Thu, 22 Mar 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन से फिसलकर वृद्ध की मौत
बिजनौर ।
ट्रेन में चढ़ते समय एक व्यक्ति का पैर फिसलने से रेलवेे ट्रैक पर गिरकर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पंजाब राज्य स्थित जनपद फिरोजपुर के बलगटी निवासी बचित्तर सिंह (65) तीन दिन पूर्व धामपुर निवासी अपने ममेरे भाई मोहन सिंह की पुत्री की शादी में शामिल होने के लिये आए थे। बुधवार की रात को वह अपनी ममेरी भाभी अमरीक कौर और भतीजे कुलवेंदर के साथ वापस अपने घर लौट रहे थे। उन्हें किसान-धनबाद एक्सप्रेस ट्रेन से जाना था। ट्रेन में काफी भीड़ होने के चलते अमरीक कौर और कुलवेंद्र तो आसानी से ट्रेन में चढ़ गए, जबकि बचित्तर सिंह का पैर फिसल गया और रेलवे ट्रैक पर गिरने से उनकी मृत्यु हो गई। जब कुलवेंद्र ने उनके फोन पर ट्रेन में सकुशल बैठने की जानकारी की तो धामपुर आरपीएफ और जीआरपी के पुलिसकर्मियों ने फोन पर उनकी मृत्यु होने की सूचना दी। बचित्तर के दो पुत्र और एक पुत्री है। वह खेती का कार्य करते थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।