{"_id":"5aa41be94f1c1bc0078b47c9","slug":"51520704489-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने ली विभिन्न विभागों और कारोबारियों की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने ली विभिन्न विभागों और कारोबारियों की बैठक
Updated Sat, 10 Mar 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
नगर को अतिक्रमण मुक्त करने में बनें सहभागी
नजीबाबाद (बिजनौर)। एसडीएम ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कारोबारियों की बैठक लेकर नगर को अतिक्रमण से मुक्त करने के निर्देश दिए।
एसडीएम एसके सिंह ने नगरपालिका परिषद, रोडवेज डिपो, टैक्सी यूनियर, ट्रांसपोर्टर और क्षेत्रीय कारोबारियों की बैठक लेकर नगर को पूरी तरह से अतिक्रमण मुक्त करने में सहभागी बनने के निर्देश दिए। एआरएम एके सिंह, ईओ विनोद कुमार की उपस्थिति में एसडीएम ने नगर में प्रमुख चौराहों और मार्गों पर अतिक्रमण पर चिंता व्यक्त करते हुए संबंधित कर्मचारियों को तत्काल नगर को अतिक्रमण से मुक्ति दिलाने के निर्देश दिए। एसडीएम ने रोडवेज डिपो परिसर के बाहर और प्रमुख चौराहों पर डग्गामार वाहनों के संचालन पर भी नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल सार्वजनिक स्थानों पर वाहनों को खड़ा करने पर अंकुश लगाने को कहा। एसडीएम ने नगरपालिका परिषद के अधिकारियों को नगर के सार्वजनिक स्थानों पर खासकर हाईवे पर लगे प्रचार होर्डिंग हटाने के निर्देश दिए ।