{"_id":"5a70b3594f1c1bb2208b64a5","slug":"51517335385-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के 215 खाद बिक्री केंद्र पर एक फरवरी से नहीं हो सकेगी खाद की बिक्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के 215 खाद बिक्री केंद्र पर एक फरवरी से नहीं हो सकेगी खाद की बिक्री
Updated Tue, 30 Jan 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
215 बिक्री केंद्र नहीं बेच सकेेंगे खाद
बिजनौर। जिले के 215 खाद ब्रिकी केंद्र एक फरवरी से खाद की बिक्री नहीं कर सकेंगे। ऐसा बिक्री केंद्रों के संचालकों द्वारा पीओएस मशीन में स्टाक फीडिंग नहीं कराने के कारण होगा। जिला कृषि अधिकारी अवधेश कुमार मिश्र के अनुसार 31 जनवरी को कृषि भवन में इन संचालकों की बैठक बुलाई गई है।
जिला कृषि अधिकारी के अनुसार शासन ने एक फरवरी से खाद की बिक्री पीओएस मशीन से करना अनिवार्य कर दिया है। जिले में 447 खाद बिक्री केंद्र हैं। इनमें 232 दुकानदारों ने स्टाक फीडिंग कराकर पीओएस मशीन से बिक्री शुरू कर दी है। 215 दुकानदारों ने स्टाक फिडिंग नहीं कराई है। अब ये दुकानदार एक फरवरी से खाद की बिक्री नहीं कर सकेंगे। मिश्र के मुताबिक स्टाक फिडिंग नहीं कराने पर मशीन वापिस ले ली जाएगी। 31 जनवरी की बैठक कृषि भवन के सभागार में है। यह 215 दुकानदारों के लिए स्टाक फीडिंग का आखिरी मौका है। खाद विक्रेता अपनी पीओएस मशीन, आधार कार्ड, स्टाक रजिस्टर आदि अभिलेख लेकर आएं।
किसान को उसका हक मिले : प्रमुख सचिव
बिजनौर। शासन के प्रमुख सचिव कृषि ने 30 जनवरी को विडियो कांफ्रेंसिंग करके पीओएस मशीन का संचालन एक फरवरी से अनिवार्य रूप से लागू करने की सख्त हिदायत दी है। प्रमुख सचिव के अनुसार शासन की मंशा है कि किसान को उसका हक मिले। नए सिस्टम से किसान को लाभ होगा। जिला कृषि अधिकारी के अनुसार किसान को खाद पुराने रेट पर मिलेगा। किसान को खाद का बढ़ा रेट नहीं देना है।