फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   धूमधाम से मना देवता कॉलेज का वार्षिकोत्सव

धूमधाम से मना देवता कॉलेज का वार्षिकोत्सव

Sat, 30 Dec 2017 11:33 PM IST
Updated Sat, 30 Dec 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
धूमधाम से मना देवता कॉलेज का वार्षिकोत्सव
नूरपुर। देवता स्नातकोत्तर महाविद्यालय मोरना का वार्षिकोत्सव व रासेयो शिविर का समापन दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छात्रों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति के कार्यक्रम मेरा रंग दे बसती चोला को काफी सराहा गया।
विज्ञापन

शनिवार को एनएसएस शिविर के समापन पर हुए कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एमजेपी रूहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली के एनएसएस समन्वयक डॉ सोमपाल, प्राचार्य डा. लोकवीर सिंह, प्रबंध समिति के अध्यक्ष रामानारायण सिंह ने संयुक्त रूप से किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना से हुआ। इसके बाद शिवानी, कृष्ण कुमार, मोनिका, वर्षा, रोहित, बाला, कनिका आदि छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत, नाटक, भजन व फिल्मी गीतों पर नृत्य कर मंत्रमुग्ध कर दिया। छात्रों द्वारा देशभक्ति पर आधारित कार्यक्रम मेरा रंग दे बसंती चोला व नाटक अनपढ़ बीबी को दर्शकों द्वारा काफी सराहा गया। कार्यक्रम में अतिथि सोमपाल सिंह ने कहा कि शिक्षा के दौरान बच्चों को संस्कारवान भी बनना चाहिए। उन्होंने बच्चों को अच्छे संस्कार ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने आशा जताई कि शिविर के आयोजन के दौरान स्वयंसेवक शिविर की उद्देश्य पूर्ति में सफल रहे होंगे। इससे पूर्व कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसकी शुरूआत गणेश वंदना से हुई। कार्यक्रम में प्रस्तुत कार्यक्रमों ने उपस्थित जनों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके पर प्राचार्य डा. लोकवीर सिंह, प्राचार्य लोकवीर सिंह , रामनारायण सिंह, डॉ सुनीता देवी, डॉ राशिद खान, डॉ राजीव कुमार, डॉ अशोक कुमार, डॉ सूरजभान सिंह, सुमित्रा देवी, स्वाति , डॉ देवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed