{"_id":"5a3166cd4f1c1bf4688c1030","slug":"51513187021-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगीना का कोहरे का समाचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगीना का कोहरे का समाचार
Updated Wed, 13 Dec 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
पहाड़ों पर बर्फ गिरने से बदला मौसम
नगीना। पहाड़ी क्षेत्रों में हुई वर्षा, बर्फ गिरने के बाद मौसम का मिजाज बदल गया। दिन भर घना कोहरा छाए रहने से जन जीवन प्रभावित हुआ। नगीना-धामपुर नेशनल हाईवे 74 पर घना कोहरा छाए रहने के कारण दिन भर वाहन धीमी गति से चले। स्कूल कॉलेज में विद्यार्थियों की उपस्थिति बेहद कम रही। ग्रामीण क्षेत्रों के प्राइमरी, जूनियर स्कूलों में भी छात्रों की संख्या नाम मात्र के लिए रही। सुबह के समय न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। कृषि अनुसंधान मौसम वेधशाला के प्रेक्षक आरके शर्मा के मुताबिक कोहरा छाने के साथ हल्की बूंदा बांदी भी हो सकती है। नगीना सीएचसी प्रभारी डॉ. नवीन कुमार ने अभिभावकों को सलाह दी है कि वे अपने बच्चों को गर्म कपड़े पहनाकर स्कूल भेजें। ठंड से बचाने के लिए पीने के लिए पानी भी गुनगुना दें।