{"_id":"59fb64e54f1c1bf2538ba53f","slug":"51509647589-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वाहेड़ी में बनेगा केंद्रीय विद्यालय, मिली मंजूरी: सांसद 18-41-08","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वाहेड़ी में बनेगा केंद्रीय विद्यालय, मिली मंजूरी: सांसद 18-41-08
Updated Fri, 03 Nov 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वाहेड़ी में बनेगा केंद्रीय विद्यालय, मिली मंजूरी: सांसद
धामपुर।
नगीना लोकसभा क्षेत्र के भाजपा सांसद डॉक्टर यशवंत सिंह ने बताया कि उनके प्रयास से जनपद बिजनौर में केंद्रीय विद्यालय का स्थापना होगी। यह विद्यालय बिजनौर क्षेत्र के गांव स्वाहेड़ी में बनेगा। इसके लिए सरकार और प्रशासन की ओर से जमीन को चयनित कर लिया गया है।
सांसद ने बताया कि जनपद बिजनौर में अभी तक केंद्रीय विद्यालय नहीं था। इसकी स्थापना होने से जनपद बिजनौर में शिक्षा के क्षेत्र में भारी परिवर्तन नजर आएगा। उधर, जिले के गांव स्वाहेड़ी में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना होने से क्षेत्रवासी गदगद है। अधिवक्ता गजेंद्र सिंह का कहना है कि छात्र-छात्राओं को गैर जिलों में स्थापित केंद्रीय विद्यालयों में पढ़ने के लिए जाने को विवश होना पड़ता था। अब इस विद्यालय के स्थापित होने से जिले का विकास होगा। डॉक्टर वीके सिंह, उमाशंकर शर्मा ने कहा कि सांसद को इस विद्यालय की स्थापना धामपुर विधान सभा में करानी चाहिए थी। गांव सरकड़ा के योगेश चंद शर्मा , डॉ. कृष्ण कुमार सिंह, टीकम सिंह, भारतभूषण शर्मा, अशोक कुमार, पंकज कुमार, डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि जिले में यदि केंद्रीय शिक्षण संस्था की स्थापना हो रही है तो अच्छा है। सांसद से एक विद्यालय धामपुर विधान सभा क्षेत्र में स्थापित कराने की मांग की है।