फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   यूपी बोर्ड की लापरवाही से रूपाली का भविष्य चौपट, शिकायत के बाद भी नहीं हो रही सुनवाई

यूपी बोर्ड की लापरवाही से रूपाली का भविष्य चौपट, शिकायत के बाद भी नहीं हो रही सुनवाई

Fri, 03 Nov 2017 12:03 AM IST
Updated Fri, 03 Nov 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की लापरवाही से  रूपाली का भविष्य चौपट, शिकायत के बाद भी नहीं हो रही सुनवाई
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

धामपुर। मोहल्ला पहाड़ी दरवाजा जोशियन निवासी रूपाली शर्मा ने उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड पर भविष्य को चौपट करने का आरोप लगाते हुए प्रदेश के सीएम से जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग की है।

छात्रा रुपाली शर्मा ने बताया की उसने वर्ष 2017 में आरएसएम इंटर कॉलेज बारहवीं कक्षा की परीक्षा दी है। परीक्षा में अंग्रेजी विषय में प्रथम प्रश्न पत्र में उसे केवल नौ अंक दिए गए जबकि दूसरे प्रश्नपत्र में 29 नंबर है। उसे उत्तरपुस्तिका के मूल्यांकन पर संदेह हुआ तो उसने शिकायत कर यूपी बोर्ड से अंग्रेजी विषय के प्रथम प्रश्न पत्र की उत्तर पुस्तिका का पुनर्मूल्यांकन करा तो उसके अंक नौ के स्थान पर 34 निकले। पुर्नमूल्यांकन में 25 अंक अधिक के बाद भी अभी तक यूपी बोर्ड ने उस का परीक्षा परिणाम संशोधित कर सही नहीं किया है। जिसकी वजह से वह अगली कक्षा में प्रवेश लेने से वंचित रह गई है। छात्रा ने बताया कि उसके पिता राजेंद्र प्रसाद एक विद्यालय में व्यवसायिक संविदा शिक्षक हैं। रूपाली ने प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ से समस्या का निदान कराने की मांग की है। उधर, एसडीएम आजाद भगत सिंह का कहना है कि ऐसा मामला कोई उनके संज्ञान में नहीं लाया गया है। यदि आएगा तो वह बोर्ड को पत्र लिखकर जल्द समस्या का निदान कराने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed