{"_id":"59b829724f1c1bf27f8b66aa","slug":"51505241458-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की सरकारी गाड़ी से कुचल कर दिव्यांग महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की सरकारी गाड़ी से कुचल कर दिव्यांग महिला की मौत
Updated Wed, 13 Sep 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस की गाड़ी से कुचल कर दिव्यांग महिला की मौत
आदमपुर थाने के गेट से सट कर धूप से बचने के लिए बैठी थी महिला
हंगामे की आशंका में आनन-फानन में महिला को उठा कर घूमती रही पुलिस
ग्रामीणों ने आक्रोश जाहिर करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की
अमर उजाला ब्यूरो
ढबारसी(अमरोहा)। पति के खिलाफ शिकायत करने थाना आदमपुर पहुंची महिला की पुलिस की सरकारी गाड़ी से कुचल कर मौत हो गई। आनन-फानन में पुलिस शव को उठा कर ले गई। परिजन और ग्रामीण थाना पुलिस से महिला के बारे में पूछताछ करते रहे। लेकिन पुलिस लगातार परिजनों व ग्रामीणों को महिला को अस्पताल भेजने की बात कह कर गुमराह करती रही। घटना से ग्रामीणों में पुलिस के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है।
आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव सिकंदराबाद निवासी दिव्यांग महिला प्रवेश (42) पत्नी पीतम मंगलवार की दोपहर अपने पति के खिलाफ शिकायत करने थाना आदमपुर आई थी। बताया जाता है कि महिला मानसिक रूप से कमजोर थी और और पैर से दिव्यांग थी। पुलिस ने महिला को कार्रवाई का भरोसा देकर टरका दिया। गर्मी अधिक थी जिससे महिला थाने के गेट के थमले से सट कर छांव में बैठ कर सुस्ताने लगी। दोपहर करीब दो बजे अवैैध शराब के कारोबार के मामले में थाना पुलिस दो लोगों को सरकारी गाड़ी में डाल कर ला रही थी। जैसे ही गाड़ी थाने में दाखिल हुई। महिला गाड़ी के पिछले पहिए की चपेट में आ गई। महिला का सिर फट गया। वह लहूलुहान हो गई। ये देख पुलिस के होश फाख्ता हो गए। थाने में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस महिला को उपचार के लिए उठा कर ले गई। सूचना पाकर परिजनों संग ग्रामीण थाने पर पहुंच गए। पहले तो पुलिस ग्रामीणों को महिला को उपचार के लिए अस्पताल भेजने की बात कहती रही। फिर दिल्ली ले जाते समय गढ़मुक्तेश्वर के टोल प्लाजा पर मौत हो जाने की बात कह कर शव पोस्टमार्टम के लिए अमरोहा भेजने की बात कही। इससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।
हंगामे की आशंका में बुलानी पड़ी चौकियों की फोर्स
ढबारसी। पुलिस की सरकारी गाड़ी से कुचल कर महिला की मौत के मामले में जब सिकंदराबाद के ग्रामीण थाने पर जुटने लगे तो पुलिस ने हंगामे की आशंका में चौकी रहरा और ढबारसी चौकी पुलिस भी बुला ली। सीओ हसनपुर शकील अहमद ने भी थाने पहुंच कर जानकारी हासिल की।
विज्ञापन
सात घंटे तक महिला की खैर खबर के लिए भटकते रहे परिजन
ढबारसी। थाना आदमपुर गेट पर पुलिस की सरकारी गाड़ी से हुए हादसे के बाद पुलिस आनन-आनन में महिला प्रवेश को लहूलुहान हालत में उठा कर ले गई। परिजन और ग्रामीण पुलिस से महिला की खैर खबर पूछते रहे। लेकिन पुलिस लगातार उन्हें गुमराह करती रही। कई घंटों बाद उपचार के लिए दिल्ली ले जाते वक्त गढ़मुक्तेश्वर टोल प्लाजा पर मौत होने की बात की। लेकिन महिला की लाश कहां गई। इसको लेकर भी पुलिस परिजनों और ग्रामीणों को उलझाती रही। सात घंटे तक बीत गए। रात नौ बजे तक महिला के शव की नहीं मिल सकी।
ट्रेंड ड्राइवर नहीं, सिपाही चला रहा था गाड़ी
ढबारसी। थाना आदमपुर पुलिस की जिस सरकारी गाड़ी से कुचल कर महिला प्रवेश की मौत हुई। घटना के वक्त पुलिस का ट्रेंड ड्राइवर किशन पाल गाड़ी नहीं चला रहा था। बल्कि सिपाही कृष्णवीर गाड़ी चला रहा था। बता दें कि घटना उस समय हुई जब थाना पुलिस क्षेत्र के बहादरपुर गांव में अवैध शराब बेचने वाले दो युवकों को पकड़ कर थाने ला रही थी। ग्रामीणों का आरोप है कि रास्ते में गांव बीजनपुर मोड़ पर भी स्कूली बच्चे और बाइक सवार जीप की चपेट में आने से बाल-बाल बचे थे। चालक लापरवाही से गाड़ी चला रहा था।
बयान:
महिला मानसिक रूप से कमजोर थी और थाने गेट पर बैठी थी, जैसे ही पुलिस की गाड़ी आई, महिला गाड़ी की ओर लपकी, महिला को काफी बचाने का प्रयास किया लेकिन महिला गाड़ी के पिछले पहिये में आ गई, उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते में महिला ने दम तोड़ दिया, पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
नबाव सिंह, थानाध्यक्ष।