{"_id":"59aafd594f1c1b6e6a8b476c","slug":"51504378201-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्ग पर गड्ढों से हादसे की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्ग पर गड्ढों से हादसे की आशंका
Updated Sun, 03 Sep 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद । वर्षा जलनिकासी के लिए अजमल खां रोड पर डाली गई पाइप लाइन क्षेत्र में दुर्घटना का कारण बन रही है। राजों के चौराहे से मॉडर्न पब्लिक स्कूल तक दो स्थानों पर पाइप लाइन से बने बड़े गड्ढों में राहगीर और वाहन गिर रहे हैं।
वर्षा जलभराव से राहत के लिए पब्लिक मांटेसरी स्कूल से मालन नदी तक भूमिगत पाइप लाइन डाली जानी थी। पाइप लाइन डालने के सर्वे और भूमिगत पाइप लाइन डालने में तकनीकी कमियों के चलते पाइप लाइन डालने का काम नगरपालिका परिषद को बीच में ही रोकना पड़ा। नगरपालिका परिषद ने लगभग 350 मीटर लंबी पाइप लाइन से पानी की निकासी के लिए टैंक और पंप की व्यवस्था की। पाइप लाइन कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त होने से पानी निकासी की योजना भी ठप हो गई। बृहस्पतिवार को वर्षा के कारण राजों के चौराहे से मॉडर्न पब्लिक स्कूल तक दो स्थानों पर पाइप लाइन के ऊपर बना मुख्य संपर्क मार्ग गड्ढों में तब्दील हो गया है। क्षेत्रवासियों ने नगरपालिका परिषद से तत्काल पाइप लाइन और संपर्क मार्ग दुरुस्त कराने की मांग की है।