{"_id":"598f55654f1c1bde248b4787","slug":"51502565733-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री से मिले साकेंद्र हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री से मिले साकेंद्र हंगामा
Updated Sun, 13 Aug 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। शनिवार को एक कार्यक्रम में आए कबीना मंत्री चेतन चौहान से साकेंद्र चौधरी ने भेंट की। उन्होंने मंत्री से अलग कमरे में करीब 20 मिनट तक बात की। समर्थकों के अनुसार साकेंद्र ने भाजपा नेताओं द्वारा उनका उत्पीड़न किए जाने की शिकायत की। मंत्री ने यह मामला मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाने का आश्वासन दिया है।
शोक जताया
बिजनौर। हिंदू समाज की बैठक में जसवंत सिंह की मौत पर शोक जताया गया। वक्ताओं ने धरना स्थल पर भाजपा विधायक सुचि चौधरी के न आने की निंदा की। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई। विनीत चौधरी, सतेंद्र कुमार, देशराज त्यागी, पुष्पेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे।
डीएम की सूझबूझ से खुला जाम
बिजनौर। भीड़ द्वारा नेशनल हाईवे पर लगाया जा रहा जाम डीएम जगतराज की सूझबूझ से शांत हो गया। डीएम एसपी अतुल शर्मा को लेकर भीड़ के बीच खुद भी धरने पर जाकर बैठ गए और उत्तेजित भीड़ को समझाते रहे। उन्होंने भीड़ को बताया कि मामले में दो लोगों की गिरफ्तारी की गई है। उनके व्यवहार और सूझबूझ की कई आंदोलनकारी प्रशंसा करते नजर आए।
विज्ञापन
प्रशासन को चेताया भी
बिजनौर। डीएम के आश्वासन पर भीड़ ने आंदोलन तो खत्म कर दिया, लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर प्रशासन को चेता भी दिया है। नेताओं ने कहा कि अगर दो दिन में आरोपी गिरफ्तार न हुए तो आगे होने वाले आंदोलन की रणनीति डीएम के आवास में बैठकर बनाई जाएगी।
ज्ञापन सौंपा
बिजनौर। साकेंद्र चौधरी के मामले में गठित अन्याय विरोधी संघर्ष समिति ने कबीना मंत्री चेतन चौहान को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा कि छह अगस्त को विधायक लोकेंद्र चौहान ने साकेंद्र व उनके समर्थकों से अभद्रता की और इस मामूली कहासुनी हुई। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराकर साकेंद्र चौधरी व उनके समर्थकों का उत्पीड़न किया जा रहा है। पुलिस के उत्पीड़न से साकेंद्र चौधरी के एक समर्थक के पिता की मृत्यु हो गई। समिति ने भाजपा के दबाव में साकेंद्र चौधरी पर अन्याय होने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।