फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   घरेलू कनेक्शन में एचटी लाइन का करंट उतरने से युवक झुलसा

घरेलू कनेक्शन में एचटी लाइन का करंट उतरने से युवक झुलसा

Wed, 12 Jul 2017 12:52 AM IST
Updated Wed, 12 Jul 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
घरेलू कनेक्शन में एचटी लाइन का करंट उतरने से युवक झुलसा
घरेलू लाइन में उतरा एचटी का करंट, युवक झुलसा
विज्ञापन

अफजलगढ़ (बिजनौर)। गांव माननगर में घरेलू बिजली कनेक्शन में एचटी लाइन का करंट उतरने से टेलीकॉम की दुकान के संचालक का पैर झुलस गया। उसे गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गांव गांवड़ी पोटा (हल्दौर) निवासी राहुल कुमार पुत्र महेंद्र सिंह गांव माननगर में आरके टेलीकॉम के नाम से दुकान चलता है। सोमवार देर शाम वह दुकान में काम कर रहा था। अचानक घरेलू कनेक्शन में एचटी लाइन का करंट आ गया। दुकान में लगा विद्युत तार पिघलकर राहुल के पैर पर आ गिरा। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ट्रांसफार्मर के पास खड़े केले के पेड़ों की वजह से घरेलू कनेक्शन में एचटी लाइन का करंट आया है। पहले भी कई बार ऐसा हुआ है। नंदराम सिंह, बलराम सिंह, मनोज कुमार, महेश कुमार, अनिल कुमार का कहना है कि एचटी के करंट से उनके घर के बल्ब, ट्यूबलाइट, पंखे, टीवी, इनवर्टर आदि उपकरण फुंक गए। उधर, अवर अभियंता आरके मौर्य का कहना है कि मामला संज्ञान में है। लाइनमैन भेजकर केले के पेड़ों को कटवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed