{"_id":"646f5fd889283a1dd3064105","slug":"50-thousand-prize-accused-shot-himself-after-attacked-junior-engineer-for-cutting-the-electricity-connection-2023-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: 50 हजार के इनामी ने खुद को मारी गोली, सीओ ऑफिस के पास मची अफरा-तफरी, अवर अभियंता को मारी थी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 50 हजार के इनामी ने खुद को मारी गोली, सीओ ऑफिस के पास मची अफरा-तफरी, अवर अभियंता को मारी थी गोली
Thu, 25 May 2023 06:47 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 25 May 2023 06:47 PM IST
सार
Bijnor News : 50 हजार के इनामी ने खुद को गोली मार ली। इस दौरान गोली की आवाज से सीओ ऑफिस के पास अफरा-तफरी मच गई। बताया गया कि बिजली का कनेक्शन काटने पर आरोपी ने अवर अभियंता को गोली मारी थी।
विज्ञापन
अपर पुलिस अधीक्षक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिजनौर में अवर अभियंता को गोली मारने वाले 50 हजार के इनामी ने गुरुवार को चांदपुर तहसील परिसर में खुद को गोली मार ली। बताया गया कि पुलिस की लगातार दबिश और खुद को गिरता देख आरोपी ने तमंचे से गोली मारी। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
बताया गया कि सीओ ऑफिस के पास गोली की आवाज से मची अफरा-तफरी मच गई। युवक की जांग में गोली लगी है।
यह भी पढ़ें: Meerut News Live: सीएम योगी के पहुंचने से पहले अलर्ट मोड पर अधिकारी, पढ़ें वेस्ट यूपी की ताजा खबरें
विज्ञापन
ये था मामला
मनावर थाना क्षेत्र के गांव बिलासपुर में बिजली बिल बकाया होने पर कनेक्शन काटे जाने के बाद आरोपी ने अवर अभियंता को गोली मार दी थी। इस मामले में आरोपी के पिता मां और चाचा को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। साथ ही पांच अन्य मददगारों को भी पुलिस गिरफ्तार कर चुकी थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: संघर्ष की कहानी: 1977 में बने अभिनेता, फिर बिजनेस में जमाया कदम, अब 57 की उम्र में पर्दे पर नजर आएंगे बृज सिंह