फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   5 teams raided 22 places to arrest the accused

Bijnor News: आरोपियों की गिरफ्तारी को 5 टीमों ने दी 22 जगह दबिश

Fri, 25 Nov 2022 06:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Nov 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
5 teams raided 22 places to arrest the accused
बिजनौर के कस्बा झालू में मृतक छात्र शामिक के घर का ड्रोन से लिया गया फोटो। - फोटो : BIJNOR
बिजनौर। झालू की घेराबंदी के अलावा पुलिस की पांच टीमों को आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगाया गया। पुलिस ने 24 घंटे में 22 जगहों पर दबिश दी, लेकिन हत्यारोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आ सके।
विज्ञापन

शामिक हत्याकांड को लेकर एसओजी के साथ साथ पुलिस का खुफिया विंग भी अलर्ट रही। एसओजी ने भी कई स्थानों पर दबिश दी। दो टीमों को नहर पटरी की सड़कों पर लगाया गया है। बता दें कि अक्सर बदमाश मुख्य मार्गों को छोड़कर नहर पटरी की राह पकड़ते हैं। बृहस्पतिवार को आरोपियों को पकड़ने के प्रयास में हल्दौर और शहर कोतवाली पुलिस समेत पांच टीमों को लगाया गया था। जिन्होंने जिले में 22 स्थानों पर दबिश दी। हालांकि सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

इसके अलावा झालू कस्बा पुलिस की घेराबंदी में रहा। माहौल को शांत रखने के प्रयास में कस्बे के पश्चिमी छोर पर बढ़ापुर थाने के प्रभारी निरीक्षक मय पुलिस फोर्स के तैनात रहे। जबकि झालू के पूर्वी छोर पर किरतपुर कोतवाल को तैनात किया गया। झालू के गेट के बाहर ही दमकल की गाड़ी को भी खड़ा किया गया है। कस्बे के अंदर नुक्कड़ चौराहों पर भी पुलिस तैनात रही। जिससे किसी भी आपात स्थिति में तुरंत निपटा जा सके। बता दें कि मृतक और हत्यारोपी दोनों ही अलग अलग वर्ग से हैं। ऐसे मेें माहौल खराब होने की आशंका के चलते पुलिस को सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट दर्ज करते हुए हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें प्रयास में लगी हैं। करीब 22 जगहों पर दबिश दी गई है। जल्द ही हत्यारोपियों को गिरफ्तार करते हुए खुलासा कर दिया जाएगा। फिलहाल पूरी तरह से शांति बनी हुई है। ....डॉ. प्रवीन रंजन सिंह, एएसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed