{"_id":"606dfca48ebc3e8d2901dcc6","slug":"49-newly-infected-in-bijnor-district-advocate-dies-bijnor-news-mrt533471329","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 49 नए संक्रमित, अधिवक्ता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 49 नए संक्रमित, अधिवक्ता की मौत
विज्ञापन
बिजनौर। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार लगातार बढ़ रही है। बुधवार को 49 नए कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए, वहीं एक अधिवक्ता की मौत हो गई। जिले में अब कुल कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 4688 पर पहुंच गया है। अब तक कुल 67 कोरोना के मरीज दम तोड़ चुके हैं।
बुधवार को जिले में कुल 1581 जांच रिपोर्ट में से कुल 49 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। सीएमओ विजय कुमार यादव के अनुसार अब तक जिले से कुल चार लाख छह हजार 124 सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं, जिनमें से चार लाख चार हजार 34 जांच रिपोर्ट मिल चुकी है। अब तक 4488 लोग कोरोना संक्रमण का शिकार हो चुके हैं। तीन लाख 99 हजार 346 जांच रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। वर्तमान में 2090 जांच रिपोर्ट अभी भी लंबित है। वहीं 4419 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में सक्रिय उपचाराधीन मामले बढ़कर 202 पर पहुंच गए। नए मरीजों में बिजनौर शहर से 23, मंडावर के गांव सीमला कला, आजमपुर नूरपुर के मोहल्ला शहीद नगर, सिपाहियोवाला से दो-दो, नवादा केशो, धामपुर नगर से तीन, मंडावर, मंडावली, नजीबाबाद नगर, यहीं के मोहल्ला मकबरा, हल्दौर के मोहल्ला खेड़ा, गांव निजामपुर पदारथ, मोहल्ला झंडा किरतपुर, चांदपुर के गांव बेगमपुर गंधौर से एक-एक शामिल हैं। बिजनौर शहर में एक व्यक्ति महाराष्ट्र से लौटा है।
मुरादाबाद के टीएमयू में दम तोड़ा
सीएमओ ने बताया कि संक्रमितों में शामिल नगर के मोहल्ला ज्ञान विहार कालोनी निवासी 64 साल के अधिवक्ता की कोरोना से मौत हो गई। अधिवक्ता को पिछले तीन साल से सांस लेने में तकलीफ थी। उपचार के दौरान टीएमयू मुरादाबाद में बुधवार को दम तोड़ दिया।