फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   49 more infected including three jail staff

जेल के तीन कर्मचारियों सहित 49 और संक्रमित

Fri, 14 Aug 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
49 more infected including three jail staff
जेल के तीन कर्मचारियों सहित 49 और संक्रमित
विज्ञापन

बिजनौर। जिला कारागार के तीन कर्मचारियों सहित जिले के 49 और लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। अब तक जनपद में कुल 1051 कोरोना पॉजिटिव केस मिल चुके हैं। इनमें से 758 लोगों ने कोरोना को हराया है, जबकि 12 की मौत हुई है। वर्तमान में सक्रिय उपचाराधीन 281 रोगी हैं।

सीएमओ डा. विजय कुमार यादव के मुताबिक बृहस्पतिवार को जिला कारागार के पांच कर्मचारी, धामपुर कोतवाली के दो पुलिसकर्मी, मोहल्ला जाटान निवासी 55 साल की महिला, बिजनौर के रहने वाले 29 साल का युवक, 47 वर्षीय व्यक्ति, बिजनौर इलाके के ही गांव आदमपुर निवासी 18 साल का युवक, 48 वर्षीय व्यक्ति, गांव घनुवाला की रहने वाली 25 वर्षीय युवती, नहटौर के मोहल्ला रसुलदरान निवासी 40 साल की महिला, धामपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का 50 वर्षीय कर्मचारी, मोहल्ला नई सराय निवासी 24 साल का युवक, मोहल्ला राजपूत विहार कॉलोनी की 20 वर्षीय युवती, गांव सुहागपुर का रहने वाला 58 साल का वृद्ध, गांव जैतरा निवासी 23 वर्षीय युवती, किरतपुर के मोहल्ला अंसारियान निवासी 28 वर्षीय महिला, मोहल्ला इस्लामनगर नूरपुर का रहने वाला 65 साल का वृद्ध, गांव मिलक तकवाली निवासी 33 वर्षीय युवक, 58 साल की वृद्धा, 13 साल का किशोर, 14 वर्षीय किशोर, गांव पुरैनी के रहने वाले 25 वर्षीय युवक की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। बुधवार को भी 34 आई थी, इनमें भी जिला कारागार के दो कर्मचारी और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धामपुर का एक स्वास्थ्यकर्मी पॉजिटिव आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed