फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   46,328 defaulters availed the benefit of OTS

Bijnor News: 46,328 बकाएदारों ने उठाया ओटीएस का लाभ

Sat, 07 Mar 2026 12:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
46,328 defaulters availed the benefit of OTS
धामपुर। विद्युत निगम की ओर से चल रही एकमुश्त समाधान योजना 28 फरवरी को खत्म हो चुकी है। धामपुर विद्युत वितरण मंडल में 75,605 में से 46,328 उपभोक्ताओं ने ही लाभ उठाया है। जिन लोगों ने योजना का लाभ उठाया, उन्हें 27 करोड़ रुपये की छूट का लाभ मिला है।
विज्ञापन

विद्युत निगम वितरण मंडल धामपुर के अधीक्षण अभियंता सतीश कुमार सिंह ने बताया कि सरकार की ओर से 31 मार्च 2025 से पहले के सभी बकाएदारों को सरचार्ज और मूलधन में छूट का लाभ दिलाने को एकमुश्त समाधान योजना को एक दिसंबर 2025 से चलाया गया था। योजना विभिन्न तीन चरणों में चली, जो 28 फरवरी 2026 को खत्म हो गई। 75,605 उपभोक्ता योजना का लाभ उठाने के पात्र थे। इनमें केवल 46,328 लोगों ने ही योजना का लाभ उठाया। सभी बकाएदार योजना का लाभ उठाते तो निगम को 148 करोड़ रुपये की राजस्व प्राप्ति होती लेकिन 46,328 लोगों से केवल 46.32 करोड़ की राजस्व प्राप्ति हुई है।
विज्ञापन


बकाया जमा न करने पर चलेगा वसूली अभियान
अधीक्षण अभियंता ने बताया कि जिन लोगों ने फरवरी माह में योजना का लाभ उठाने के लिए पंजीकरण करा लिया है, वे एक महीने के भीतर एकमुश्त समाधान धनराशि जमा कर दें। अन्यथा पंजीकरण होने के बाद वह पहले की तरह से ही बकाएदार माने जाएंगे। उन्हें योजना का लाभ नहीं मिलेगा। निगम की ओर से बकाया वसूलने को अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तिरछे बिजली के खंभों को किया जा रहा सीधा
उन्होंने बताया कि विद्युत निगम की ओर से गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए 15 फरवरी से अनुरक्षण माह चल रहा है, जो 15 मार्च तक चलेगा। माह के अंतर्गत निगम की ओर से सभी जर्जर बिजली के तारों, तिरछे बिजली के खंभों, ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि, पेड़ों की शाखाओं की कटाई आदि का कार्य किया जा रहा है। अब तक करीब 70 प्रतिशत कार्य पूर्ण किया जा चुका है। बाकी कार्य को समय से पूर्ण करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed