फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   46 talents of Akbarpur Amla school honored

अकबरपुर आंवला स्कूल की 46 प्रतिभाएं सम्मानित

Wed, 04 Mar 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
46 talents of Akbarpur Amla school honored
नजीबाबाद के पूर्व माध्यमिक विद्यालय अकबरपुर आंवला की सम्मानित प्रतिभाएं - फोटो : NAZIBABAD
अकबरपुर आंवला स्कूल की 46 प्रतिभाएं सम्मानित
विज्ञापन

नजीबाबाद। पूर्व माध्यमिक विद्यालय अकबरपुर आंवला के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय एकता और भारतीय संस्कृति से जुड़े मनोहारी कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान स्कूल के 46 मेधावियों को सम्मानित किया गया।

पूर्व माध्यमिक विद्यालय अकबरपुर आंवला के मुख्य अध्यापक सुधीर कुमार के निर्देशन में आयोजित सांस्कृतिक समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख अवधेश कुमार, सीओ नगीना अर्चना सिंह, पर्यावरणविद रश्मि अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। स्काउट झंडा रोहण, आकर्षक पीटी के साथ मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य वक्ता सीओ नगीना अर्चना सिंह ने विद्यार्थियों को सुरक्षा से जुड़े टिप्स और पुलिस हेल्पलाइन की जानकारी दी। सुधीर कुमार के संचालन में आयोजित सांस्कृतिक समारोह में ब्लाक प्रमुख अवधेश कुमार, सीओ अर्चना सिंह ने गुलफ्शा, अफजल, विनीत, गुलशन के अभिभावकों सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रर्दशन करने वाली 46 प्रतिभाओं को सम्मानित किया। सम्मानित होने वाली प्रतिभाओं में आरुषि, आसिफा सहित अनेक विद्यार्थी शामिल रहें। ग्राम प्रधान सुशील कुुमार की उपस्थिति में आयोजित वार्षिकोत्सव में डॉ. धनीराम, अनिल यादव, अमन कुमार सहित अनेक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सरिता रानी, शबाना, शकुंतला पाल, शाजिया, आलोक कुमार, सुमित कुमार, शरद कुमार, विभोर आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed