फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   450 active cases in the district, still not exempt

जिले में 450 सक्रिय केस, फिर भी छूट नहीं

Mon, 31 May 2021 12:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
450 active cases in the district, still not exempt
जिले में 450 सक्रिय केस, फिर भी छूट नहीं
विज्ञापन

बिजनौर। प्रदेश के 600 से कम सक्रिय कोरोना संक्रमित मरीजों वाले 50 से ज्यादा जिलों में कर्फ्यू में ढील देने की तैयारी शुरू हो गई है, वहीं बिजनौर जिले में 450 सक्रिय केस होने के बाद भी राहत नहीं दी गई है। बिजनौर को उन 20 जिलों की सूची में शामिल किया गया है, जहां फिलहाल कोई राहत नहीं दी गई है। ऐसा क्यों हुआ, इसका जवाब किसी अधिकारी के पास नहीं है।
रविवार को शासन ने एक जून से कोरोना कर्फ्यू में कुछ शर्तों के साथ ढील देने की बात कही। मानक पूरे करने वाले जनपदों में सुबह 7 से शाम 7 बजे तक कोरोना कर्फ्यू में कुछ शर्तों के साथ ढील दी जाएगी। शनिवार-रविवार साप्ताहिक बंदी के साथ नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा। वहीं, 600 से अधिक कोरोना केस वाले जिलों को फिलहाल अभी कोई छूट नहीं दी जाएगी। 600 का आंकड़ा देख जिले के व्यापारियों ने राहत की सांस ली और अब यहां ढील मिलने की उम्मीद लगा ली। लेकिन जब शासन से जारी सूची का पता चला तो सभी परेशान हो गए। यहां 450 सक्रिय केस होने के बावजूद कोई छूट न मिलना कई सवाल खड़े कर रहा है।
विज्ञापन

यूपी वेबसाइट पर 600 से ज्यादा दिख रहा आंकड़ा
भले ही जिले में पिछले चार दिन से सक्रिय केस का आंकड़ा 600 से नीचे चल रहा है, लेकिन यूपी की वेबसाइट पर अभी भी यह आंकड़ा 600 से ऊपर दिखा रहा है। माना जा रहा है कि आंकड़े अपडेट न होने के कारण बिजनैर पाबंदी वाले जिलों की सूची में शामिल हो गया। एडीएम वित्त एवं राजस्व अवधेश कुमार ने बताया कि शासन से जो आदेश आएं है, उनका पालन किया जाएगा। आंकड़ों में किस स्तर से गड़बड़ हुई है, इसका पता कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5550 की जांच, 25 ही संक्रमित मिले
बिजनौर। कोरोना को लेकर जिला राहत की ओर बढ़ चला है। रविवार को रिकवरी रेट बढ़कर 96.2 तथा संक्रमण दर घटकर 0.45 रह गई। रविवार को केवल 25 नए कोरोना के मरीज मिले। डीएम रमाकांत पांडेय ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण रिकवरी रेट 96.2 हो गया है। कोरोना संक्रमण के चेन तोड़ने हेतु प्रत्येक दिन समीक्षा बैठक चल रही है और तमाम सर्वे किए जा रहे हैं। रविवार को निगरानी समितियों की ओर से 23468 लोगों का सर्वे किया। बुखार, खांसी, जुकाम आदि जैसे लक्षण दिखने वाले व्यक्तियों को 308 किट्स वितरित की गई। रविवार को 5550 लोगों की रिपोर्ट आई, जिसमें 25 संक्रमित पाए गए। एल-2 स्तर के आठ अस्पतालों में कुल उपलब्ध 298 बेड में 258 बेड खाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed