{"_id":"5f76262f8ebc3eefb9089d6b","slug":"44-blood-donors-became-mahadani-by-donating-blood-bijnor-news-mrt504056840","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्तदान कर 44 रक्तदाता बने महादानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्तदान कर 44 रक्तदाता बने महादानी
विज्ञापन
रक्तदान कर 44 रक्तदाता बने महादानी
बिजनौर। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में महादानियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए 44 रक्तदाता रक्तदान कर महादानी बनें। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का अयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ जिलाधिकारी रमाकांत पांडेय ने किया। डीएम, सीएमओ विजय कुमार यादव, जिला अस्पताल के सीएमएस ज्ञानचंद ने रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
डीएम ने कहा कि रक्तदान करने से शरीर में नई ऊर्जा का संचार होता है। इसलिए सभी को रक्तदान जरूर करना चाहिए। सीएमओ ने बताया कि 18 से 60 साल तक का कोई भी स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है। रक्तदान से नई लाल रक्त कोशिकाएं बनती हैं और रक्त-प्रवाह को सामान्य बनाए रखती हैं। साथ ही ब्लड प्रेशर की समस्या भी नहीं होती। रक्तदान से हार्ट अटैक की आशंका भी न के बराबर हो जाती है। जिला अस्पताल के सीएमएस ज्ञानचंद के अनुसार रक्तदान कैंसर के जोखिम को भी घटाता है और वजन भी नियंत्रण में रखता है। जिला ब्लड बैंक अधिकारी डॉ. संजय कुमार शंकर ने कहा कि रक्तदान करने से कई बीमारियों से छुटकारा तो मिलता ही है साथ ही कई बीमारियों की बिना कुछ खर्च किए ही नि:शुल्क जांच हो जाती है। इस अवसर पर तकनीकी अधिकारी राकेश कुुमार चौहान, पंकज कुमार, योगेंद्र शर्मा, विनोद कुमार, जेपी सिंह, शिखा रानी, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे। शिविर का शुभारंभ करने पहुंचे जिलाधिकारी रमाकांत पांडेय ने रक्तदाताओं के लिए 30 फ्रूटी रिफ्रेशमेंट के लिए दिलाई। तब तक कुल 25 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया था।
रक्तदान कर ये बने महादानी
शिविर में बिजनौर के मोहल्ला साहित्य विहार कॉलोनी निवासी रुचिता सिंह, गीता नगरी निवासी कुशलपाल सिंह, उनकी कैरावी सिंह, चौधरीपुरम से संदीप कुमार, नई बस्ती से दीपक कुमार, सीएमओ कार्यालय के राजीव कुमार, प्रवीन कुमार, वर्धमान कॉलेज से राजीव कुमार विश्नोई, मोहल्ला शक्ति नगर से गोपाल त्यागी, चाहशीरी के सलमान, रामपुर बकली कॉलोनी से अमर कुमार, विकास कुमार, रामलीला ग्राउंड से अभिषेक, मोहल्ला मन्नूपुरम कॉलोनी के अर्पित गुप्ता, मोहल्ला प्रगति विहार निवासी अपूर्व, चक्कर चौराहा की रहने वाली अलका शर्मा, मोहल्ला मयूर विहार कॉलोनी निवासी पराग मित्तल, उनके पुत्र दिव्य मित्तल, ग्राम स्वाहेड़ी निवासी सुमनपाल, गांव मोहम्मदपुर देवमल निवासी जगजीत सिंह, गांव झलरी निवासी विपिन मेघरान, किशनपुर के नरेश चौहान, गांव झलरा से सचिन कुमार, गांव गजरौला शिव के अभिषेक रवि, रितु रानी, आकांक्षा रानी, ग्राम आदमपुर के लोकप्रिय काकरान, गांव धौकलपुर के दिनेश कुमार, गांव फतेहपुर कलां निवासी तपेंद्र, रिपिन कुमार, गांव माढ़ी निवासी कुलदीप चिकारा, उनकी पत्नी रेनू चिकारा, रानी बाग कॉलोनी धामपुर निवासी अमित कुमार, हेमंत कुमार, गांव मानकपुरी के लवेंद्र कुमार, गांव अल्हैदादपुर से गोल्डी गौतम, गांव मखवाड़ा निवासी अमित कुमार, ग्राम शादीपुर से हिमांशु कुमार, राकेश कुमार, किरतपुर निवासी विकास कुमार, गांव खेड़ी निवासी राजेश कुमार, ग्राम हादरपुर के विनीत कुमार, ग्राम छितावर निवासी प्रद्युमन शर्मा और अनुज कुमार शर्मा ने रक्तदान किया।
विज्ञापन
पिता पुुत्री ने किया रक्तदान
गीता नगरी निवासी समाज सेवी कुशल पाल सिंह और उनकी बेटी कैरावी सिंह ने भी रक्तदान किया। कैरावी सिंह एमबीबीएस तृतीय वर्ष की छात्रा हैं। रक्त लेने वालों को उनकी नस नहीं मिल रही थी। दोनों हाथों से रक्त लेने की कोशिश की। पर सफलता नहीं मिली। बाद में विशेषज्ञ को बुलाकर उनका रक्त लिया गया। वहीं, कुलदीप चिकारा और उनकी पत्नी रेणू चिकारा ने रक्तदान किया। इसके अलावा अमित कौशिक एवं उनकी पत्नी गोल्डी कौशिक ने भी रक्तदान किया।