फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   43 candidates filed nominations from eight assembly constituencies

आठ विधानसभा क्षेत्रों से 43 उम्मीदवारों ने कराए नामांकन

Fri, 28 Jan 2022 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
43 candidates filed nominations from eight assembly constituencies
आठ विधानसभा क्षेत्रों से 43 उम्मीदवारों ने कराए नामांकन
विज्ञापन

बिजनौर। गणतंत्र दिवस के अगले दिन सभी आठ विधानसभा क्षेत्रों से नामांकन कराने के लिए उम्मीदवारों कमी भीड़ उमड़ पड़ी। 43 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। जबकि इससे पहले दो दिनों तक केवल 16 नामांकन ही जमा हो पाए थे। अब तक 59 नामांकन हो चुके हैं।

बृहस्पतिवार की सुबह 11 बजे नामांकन पत्रों के दाखिल किए जाने की प्रक्रिया शुरू हुई। डीएम उमेश मिश्रा ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। नजीबाबाद विधानसभा क्षेत्र से 8 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। वहीं नगीना से पांच, बढ़ाप़ुर विधानसभा से छह, धामपुर विधानसभा से पांच और नहटौर विधानसभा पर चार उम्मीदवारों ने नामांकन कराया। इसके अलावा बिजनौर विधानसभा क्षेत्र से पांच, चांदपुर से तीन और नूरपुर से सात उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। बता दें कि आज शुक्रवार को नामांकन की आखिरी तारीख है, जिसके चलते अधिकांश से बृहस्पतिवार को ही नामांकन कराने उचित समझे, जबकि इससे पहले दो दिनों में केवल 16 नामांकन पत्र ही दाखिल हुए थे। नामांकन प्रक्रिया को लेकर कलक्ट्रेट के आस पास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। एसपी डा. धर्मवीर सिंह, एएसपी देहात राम अर्ज और एएसपी सिटी डा. प्रवीण रंजन सिंह ने नामांकन शुरू होने से पहले ही ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को ब्रीफ किया।
विज्ञापन

बिजनौर विधानसभा...
सुचि चौधरी भाजपा
अकबरी कांग्रेस
उमेश चंद्र निर्दलीय
अमीरुद्दीन भारतीय जनसम्मान पार्टी
गौरव कुमार पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया
नजीबाबाद विधानसभा
श्रवण राजपूत आप
राजा भारतेंद्र सिंह भाजपा
तसलीम अहमद सपा
शाहनवाज आलम बसपा
शाहरुख खलील निर्दलीय
मोहम्मद उमर गरीब क्रांति पार्टी
मोहम्मद सलीम कांग्रेस
ओमप्रकाश निर्दलीय
धामपुर विधानसभा
अशोक कुमार राणा भाजपा
ज्योति किरण निर्दलीय
ठाकुर मूलचंद चौहान बसपा
हुसैन अहमद कांग्रेस
नईमुल हसन सपा
नगीना विधानसभा
अर्जुन सिंह आप
हेनरीता कांग्रेस
अभिनव कुमार पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक
ब्रजपाल सिंह निर्दलीय
चंद्रवीर सिंह निर्दलीय
बढ़ापुर विधानसभा
शबनम नाज निर्दलीय
निर्मल मिश्रा आप
चंद्रपाल लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी
ह्दय प्रकाश पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक
अनिल कुमार निर्दलीय
अहसान अली कांग्रेस
चांदपुर विधानसभा
स्वामी ओमवेश सपा
शकील अहमद बसपा
उदय त्यागी कांग्रेस
नूरपुर विधानसभा
नैय्यर जहां निर्दलीय
रवेंद्र कुमार भारतीय दमित जन पार्टी
चंद्रप्रकाश सिंह भाजपा
पल्लवी रानी निर्दलीय
जहां आरा समाजवादी आंदोलन पार्टी
बाला कांग्रेस
अमित कुमार सिंह निर्दलीय
नहटौर विधानसभा
प्रिया सिंह बसपा
प्रताप सिंह भारतीय दमितजन पार्टी
मीनाक्षी कांग्रेस
दिलावर सिंह पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed