फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   425 more infected in Bijnor district

बिजनौर जिले में 425 और मिले संक्रमित

Mon, 26 Apr 2021 12:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
425 more infected in Bijnor district
चांदपुर में कीटनाशक का छिड़काव करते नगरपालिका के कर्मचारी। - फोटो : BIJNOR
बिजनौर जिले में 425 और मिले संक्रमित
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में रविवार को प्राप्त हुई कुल 2202 जांच रिपोर्ट में से 425 और कोरोना संक्रमित मिले हैं। लगातार बड़ी संख्या में मिल रहे कोरोना संक्रमित मरीजों से जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अफसरों की नींद उड़ी हुई है। अफसर लगातार लोगों से कोरोना की गाइडलाइन का पालन करने की अपील कर रहे हैं।
रविवार को कुल 2202 जांच रिपोर्ट आई। इनमें से 425 पॉजिटिव और 1777 जांच रिपोर्ट निगेटिव आईं। इस आंकड़े के साथ ही जिले में अब तक संक्रमित हुए मरीजों का आंकड़ा 8160 पर पहुंच गया है। ठीक होने की स्थिति पर नजर डालें तो 5229 मरीज अब तक कोरोना को मात दे चुके हैं, जबकि 72 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। सीएमओ डॉ. विजय कुमार यादव के अनुसार अब तक जिले से कुल चार लाख 38 हजार 703 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं, जिनमें से कुल चार लाख 35 हजार 555 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं। ऐसे में सभी को सावधान रहने की जरूरत है। बिना वजह के घर से बाहर न निकलें और स्वयं तथा अपने परिजनों को कोरोना संक्रमण के प्रकोप से बचाएं।
विज्ञापन

सुधीर पाराशर के भाई सुनील की कोरोना से मौत
चंदक। किरतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बुडगरा निवासी कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष सुधीर पाराशर और पूर्व एमएलसी सुबोध पाराशर के भाई सुनील पाराशर (50) की कोरोना से मौत हो गई। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार देहरादून के एक निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। शनिवार की रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। देहरादून से सुनील का शव एंबुलेंस में पीपीई किट में सील कर लाया गया। रविवार की सुबह बालावाली गंगा घाट पर ही उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। सुनील पाराशर की मौत से गांव में शोक की लहर छा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

संक्रमितों में 36 प्रतिशत महिलाएं शामिल
बिजनौर। जिले में लगातार कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने से हर कोई परेशान है। सीएमओ डॉ. विजय कुमार यादव के अनुसार पिछले करीब एक सप्ताह से कोरोना संक्रमित मरीजों की सूची में लगभग 36 प्रतिशत महिलाएं कोरोना पॉजिटिव पाई जा रही हैं। इसके अलावा 50 साल से ऊपर के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने वालों का प्रतिशत मात्र 24 फीसदी ही है, 20 साल से नीचे के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने वाले लगभग 40 प्रतिशत मरीज शामिल हैं। अगर 20 से लेकर 50 साल तक की आयु वर्ग वाले संक्रमित मरीजों के प्रतिशत पर नजर डालें तो यह 68 प्रतिशत के आसपास है।

मास्क न लगाने पर 203 का चालान
बिजनौर। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में बिना मास्क घूमने वाले लोगों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत शनिवार को जिले भर में पुलिस ने बिना मास्क लगाए घूम रहे 203 लोगों का चालान करते हुए उनसे एक लाख 59 हजार 500 रुपये का जुर्माना वसूला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed