फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   42 thousand people were put on bond in the district

Bijnor News: जिले में 42 हजार लोगों को किया मुचलका पाबंद

Tue, 06 Feb 2024 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Feb 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
42 thousand people were put on bond in the district
लोकसभा चुनाव होने तक अभी और भी बढ़ेगा दायरा
विज्ञापन

- पांच साल के भीतर दर्ज होने वाले आपराधिक केस के आरोपियों को किया शामिल




- शस्त्र लाइसेंस और कारतूसों का भी किया जा चुका है सत्यापन



संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। लोकसभा चुनाव की तैयारियों में पुलिस प्रशासन लगा हुआ है। इसी क्रम में पुलिस की ओर से जिले में 42 हजार लोगों को मुचलका पाबंद किया जा चुका है। यह आंकड़े का दायरा अभी और भी बढ़ेगा। फिलहाल उन लोगों को मुचलका पाबंद किया गया है जोकि बीते पांच साल में किसी आपराधिक केस में शामिल रहे हैं।
मार्च में लोकसभा चुनाव होना तय माना जा रहा है। इसकी तैयारियों के लिए गतिविधियां चल रही है। मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाओं से लेकर अन्य इंतजामों को परखा जा रहा है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी लगातार बूथों का दौरा भी कर रहे हैं। उधर, चुनाव में झगड़ा फसाद नहीं हो और शांतिपूर्वक चुनाव हो जाएं, इसके लिए पुलिस ने कमर कस ली है।
विज्ञापन

ऐसे में उन लोगों को चिन्हित करते करते हुए मुचलका पाबंद की कार्रवाई की जा रही है जोकि बीते पांच साल में किसी ना किसी आपराधिक केस में शामिल रहे हैं। अब तक ऐसे 42 हजार लोगों को मुचलका पाबंद किया जा चुका है। साथ ही उन लोगों को भी पाबंद किया जाएगा, जिनसे चुनाव में शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कारतूसों का ब्यौरा नहीं दे सके 600 लाइसेंस धारक
चुनाव को लेकर जिलेभर में शस्त्र लाइसेंस का भी सत्यापन कराया गया है। साथ साथ कारतूसों का भी सत्यापन कराया गया। सत्यापन लगभग पूरा हो चुका है। सत्यापन में सामने आया कि करीब छह सौ लोग ऐसे हैं, जोकि कारतूस और कारतूस के खोखों का हिसाब नहीं दे सके। इनके कारतूस कहां गए, यह भी सामने नहीं। इस मामले में पुलिस की ओर से रिपोर्ट बनाकर प्रशासन को भेज दी गई है।




लाइसेंसी असलहा का सत्यापन हो चुका है। करीब छह सौ लाइसेंस धारक ऐसे मिले हैं, जोकि कारतूसों का ब्यौरा नहीं दे सके हैं। जिसकी रिपोर्ट प्रशासन को भेज दी गई है। - नीरज कुमार जादौन, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed