फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   42 people who are coming to the village pawati are being quarantined

क्वारंटीन सेंटर भेजने की प्रक्रिया शुरू

Sun, 24 May 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
42 people who are coming to the village pawati are being quarantined
गांव पावटी में आए 42 लोगों को किया जा रहा है क्वांरटीन
विज्ञापन

हल्दौर। गांव पावटी में कोरोना पॉजिटिव वृद्ध मरीज की मौत से प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। पुलिस व स्वास्थ्य की टीम ने गांव पहुंचकर बाहरी क्षेत्र से पहुंचे करीब 42 लोगों की सूची तैयार कर उनके स्वास्थ्य की जांच कराकर क्वारंटीन सेंटर भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी।
गांव पावटी में एक वृद्ध की करीब तीन दिन पूर्व मौत हो गई थी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉक्टर मदनपाल सिंह ने उसके कोरोना पॉजिटिव के होने की पुष्टि की थी। शनिवार को एसडीएम चांदपुर घनश्याम वर्मा ने गांव पहुंचकर हॉट स्पॉट करने के निर्देश दिए थे। वृद्ध मृतक के घर के समीप बैरिकेडिंग लगाकर सील कर दिया गया था।
विज्ञापन

प्रभारी ब्रजपाल सिंह व अम्हेड़ा चौकी प्रभारी दरोगा अजय शर्मा ने बताया कि कुछ दिन पूर्व गांव में मुंबई, हरियाणा, सूरत, गुजरात आदि राज्यों से लौटे करीब 42 लोगों की एक सूची तैयार कर उनके स्वास्थ्य की जांच कराकर क्वारंटीन सेंटर भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वहीं गांव में मुंबई से लौटे एक दंपति को क्वारंटीन के लिए शनिवार को भेज दिया गया था। पुलिस ने दंपती के तीन बच्चों को रविवार को उनके माता-पिता के पास क्वारंटीन सेंटर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed