{"_id":"5de16b838ebc3e54a565710d","slug":"42-officers-and-employees-found-absent-in-inspection-bijnor-news-mrt4562037109","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीडीओ को औचक निरीक्षण में 42 अधिकारी व कर्मचारी मिले गैरहाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीडीओ को औचक निरीक्षण में 42 अधिकारी व कर्मचारी मिले गैरहाजिर
विज्ञापन
निरीक्षण में 42 अधिकारी व कर्मचारी मिले गैरहाजिर
पीडब्ल्यूडी दफ्तर में सबसे अधिक अनुपस्थित, एई थे नदारद
बिजनौर। सीडीओ केपी सिंह ने कई विभागों में निरीक्षण के दौरान 42 अधिकारी तथा कर्मचारी अनुपस्थित मिले। सभी का जवाब तलब किया जा रहा है।
सीडीओ केपी सिंह शुक्रवार को अचानक पीडब्ल्यूडी दफ्तर पहुंचे। हाजिरी रजिस्टर तलब किया। निरीक्षण में दो सहायक अभियंता तथा 17 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। एक्सईएन तथा दो सहायक अभियंताओं के बारे में बताया गया कि वे शासन की विडियो कांफ्रेंसिंग में गए हैं। सीडीओ इसके बाद गन्ना समिति दफ्तर पहुंचे । वहां उन्हें सचिव तथा तीन कर्मचारी गैरहाजिर थे। सीडीओ केपी सिंह ने विकास भवन के कई कार्यालयों का भी निरीक्षण किया । सभी दफ्तरों में कुल 19 कर्मचारी अनुपस्थिति मिले। सीडीओ ने इतनी बड़ी संख्या में दफ्तरों में कर्मचारियों की गैरहाजिरी पर नाराजगी जताई है। सीडीओ ने दफ्तरों की साफ सफाई में तेजी लाने व शौचालयों की नियमित सफाई करने की सख्त हिदायत दी है। निर्देश दिए हैं कि शासनादेशों के अनुपालन में कोई कोताही नहीं होनी चाहिए। अधिकारी फरियादियों की शिकायतों का समय से नियमानुसार निपटारा करें।