फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   4.2 mm rain accompanied by strong winds, wheat and mustard crops fell.

Bijnor News: तेज हवा के साथ 4.2 मिमी बारिश, गेहूं-सरसों की फसल गिरी

Tue, 17 Mar 2026 12:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
4.2 mm rain accompanied by strong winds, wheat and mustard crops fell.
बिजनौर। रविवार और सोमवार की मध्य रात्रि में जिले में तेज हवा के साथ 4.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। अचानक बदले मौसम के कारण किसानों को नुकसान उठाना पड़ा। कई स्थानों पर तेज हवा के चलते गेहूं और सरसों की फसल जमीन पर गिर गई। इसके अलावा आम के बौर को भी काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

तेज हवा के दौरान कई स्थानों पर पेड़ों की टहनियां और तने टूटकर गिर पड़े। ग्रामीण क्षेत्रों में इसका असर बिजली व्यवस्था पर भी पड़ा। आंधी के कारण 100 से अधिक बिजली के खंभे टूट गए, जिससे कई गांवों में आपूर्ति बाधित हो गई और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। नगीना स्थित अनुसंधान केंद्र के अनुसार सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि गत रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन



आंधी-तूफान से 13 गांवों की बिजली ठप, कई खंभे क्षतिग्रस्त
नींदड़ू। रविवार रात करीब 12.30 बजे आए आंधी-तूफान और बारिश से नींदड़ू बिजलीघर की लाइन को भारी नुकसान पहुंचा। तेज हवा से एचटी लाइन के तीन और एलटी लाइन के 10 से अधिक खंभे क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि आसमानी बिजली गिरने से चार खंभों के इंसुलेटर खराब हो गए। इससे नींदड़ू खास, बाजीदपुर-बीरू, मोहम्मद अलीपुर भिक्कन, अंथाई शेख, मनकुआ, बखशनपुर, शेरपुर कलिया और शेखपुरा समेत 13 गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। कर्मचारियों ने दिनभर मरम्मत कर अपराह्न 2.40 बजे आपूर्ति बहाल की, लेकिन बिजली अभी स्थिर नहीं हो पा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


-तेज हवा से पेड़ गिरे, कालागढ़ में बिजली व पेयजल आपूर्ति ठप
कालागढ़। रविवार रात तेज हवा और बारिश के दौरान कई पेड़ टूटकर बिजली लाइनों पर गिर गए, जिससे नई कॉलोनी, केंद्रीय कॉलोनी और पुराना कालागढ़ क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली न आने से रामगंगा बांध परियोजना की आवासीय कॉलोनियों में नलकूप भी बंद हो गए और पेयजल आपूर्ति ठप हो गई। एई तनवीर अहमद ने बताया कि बिजली आपूर्ति बहाल करने के प्रयास जारी हैं। संवाद

-आंधी में पेड़ गिरने से बिजली व यातायात प्रभावित
शेरकोट-धामपुर। रविवार देर रात आई तेज आंधी के दौरान कई स्थानों पर पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति और यातायात प्रभावित हो गया। धामपुर में एएसएम तिराहे के पास विशालकाय पेड़ सड़क पर गिर गया, जिससे मार्ग बाधित हो गया। वन विभाग की टीम ने सोमवार सुबह पेड़ हटाकर यातायात सुचारू कराया। उधर शेरकोट में पेड़ 33 केवीए लाइन पर गिरने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। जेई मोईनुद्दीन के अनुसार लाइन से पेड़ हटाकर करीब सात घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल की गई। संवाद

तेज हवा से बिजली के 100 से अधिक खंभे टूट गए। इस कारण ग्रामीण क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। खंभे खड़े कर तार टूटे सही कर बिजली व्यवस्था दोपहर के बाद तक सुचारू कर दी गई है। -धर्मराज सिंह, अधीक्षण अभियंता बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed