फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   इंडिया की नंबर वन शूटर बनी बिजनौर की ख्याति

इंडिया की नंबर वन शूटर बनी बिजनौर की ख्याति

Fri, 23 Nov 2018 12:27 AM IST
Updated Fri, 23 Nov 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
इंडिया की नंबर वन शूटर बनी बिजनौर की ख्याति
सीबीएसई नेशनल में शूटर ख्याति ने जीता गोल्ड
विज्ञापन

बिजनौर। जिले की होनहार शूटर ख्याति चौधरी ने सीबीएसई नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया है। इसी चैंपियनशिप में हर्ष चौधरी ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। इसके अलावा राज्य स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में सामिया मेहर ने गोल्ड और मनोज कुमार ने सिल्वर मेडल जीता।

सीबीएसई नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन चंडीगढ़ में 11 से 17 नवंबर तक किया गया। इस प्रतियोगिता में देश भर के सीबीएसई स्कूलों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम के कोच सैयद सादिक अनीस ने बताया कि शूटर ख्याति चौधरी ने 400 में से 396 अंक हासिल कर गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इसी प्रतियोगिता में हर्ष चौधरी ने बेहतरीन प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। दोनों शूटर गांव स्वाहेड़ी के रहने वाले हैं। ख्याति के पिता अमित कुमार और हर्ष के पिता रजनीश किसान हैं। इसके अलावा स्कूल गेम फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से अलीगढ़ स्थित अहिल्याबाई स्पोर्ट्स स्टेडियम में 14 से 16 नवंबर तक आयोजित 64 वीं राज्य माध्यमिक विद्यालय रायफल शूटिंग प्रतियोगिता में सामिया मेहर ने गोल्ड और मनोज कुमार ने सिल्वर मेडल जीता। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के करीब 700 से अधिक शूटरों ने प्रतिभाग किया। ये दोनों शूटर 15 दिसंबर को गन फॉर ग्लोरी शूटिंग रेंज पुणे में होने वाले नेशनल स्कूल चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed