{"_id":"5bef0c76bdec2269a4150933","slug":"41542392950-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रय केंद्र से धान लौटाया तो प्रभारी के खिलाफ होगी एफआईआर:डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रय केंद्र से धान लौटाया तो प्रभारी के खिलाफ होगी एफआईआर:डीएम
Updated Fri, 16 Nov 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रय केंद्र से धान लौटाया तो प्रभारी के खिलाफ होगी रिपोर्ट: डीएम
बिजनौर। डीएम अटल कुमार राय ने कहा कि धान क्रय केंद्रों से धान लौटाने वाले या घटतौली करने वाले प्रभारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। किसी भी सूरत में किसान का उत्पीड़न करने वालों को नहीं बख्शा जाएगा। ऐसे धान क्रय केंद्र प्रभारियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
डीएम ने कहा कि धान क्रय केंद्र पर धान की खरीद जारी है। किसान अपना धान लेकर क्रय केंद्रों पर आ रहे है। शासन द्वारा धान खरीद के लिए मानक व मूल्य निर्धारित किए गए हैं। इन मानकों को पूरा करने के बाद भी अगर कोई क्रय केंद्र प्रभारी किसान का उत्पीड़न करने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी क्रय केंद्र पर किसान को धान बिना खरीदे लौटाया गया या फिर घटतौली पकड़ी गई तो क्रय केंद्र प्रभारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। बाकी स्टाफ के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी भी दशा में किसान का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने किसानों से भी कहा कि कहीं धान बिक्री के संबंध में अगर कोई परेशानी आती है तो सीधे अधिकारियों को सूचना दें। ऐसी सूचना पर तुरंत कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि किसान भी क्रय केंद्रों पर साफ सुधरा धान लगाए। ऐसा धान ही सरकारी केंद्रों पर खरीदा जाएगा।